Tuesday, October 27, 2026
Home Himachal रोपा में युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

रोपा में युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए दिया प्रशिक्षण

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। नेहरू युवा केंद्र हमीरपुर के सौजन्य से रविवार को ग्राम पंचायत रोपा में युवाओं के कल्याण, सकारात्मक जीवन शैली और फिट इंडिया अभियान के तहत प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया । इस आयोजन में मुख्य अतिथि ग्राम पंचायत प्रधान मोतीराम धीमान, उप प्रधान रणजीत सिंह, पूर्व उप प्रधान  होशियार चंद उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन स्वयंसेवक शशिपाल और कविता शर्मा की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक राकेश कुमार द्वारा युवाओं को सकारात्मक जीवन शैली अपनाने और योग और खेल के माध्यम से अपने जीवन को सकारात्मक और स्वस्थ बनाने के लिए मार्गदर्शन किया गया। उनके द्वारा उपस्थित युवाओं को योग क्रियाओं का भी प्रशिक्षण दिया गया । उन्होंने बताया कि योग को अपनाकर हम किस तरह अपने जीवन को सकारात्मक और बना सकते हैं ।

Advertisements

उपस्थित युवाओं ने  नेहरू युवा केन्द्र के सहयोग और यंग फार्मर क्लब ठाना द्वारा आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी भाग लिया। इस प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया। खेल प्रतियोगिता में युथ क्लब बराड़ा की टीम विजय रही तथा युथ क्लब नाल्टी की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। खेल प्रतियोगिता में बेहतरीन डिफेंडर चेतन जिनकी उम्र महज 12 साल है, और बेहतरीन अटैकर अभय को प्रशंसा पुरुस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्वयंसेवक शशिपाल और कविता ने बताया कि नेहरू युवा केन्द्र का इन कार्यक्रमों को आयोजित करने का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों तथा योग के माध्यम से सकारात्मक जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहारा युवा मंडल रोपा और यंग फार्मर्स क्लब ठाणा का भरपूर योगदान रहा ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here