Friday, October 23, 2026
Home Himachal विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दिलाना केवल अध्यापकों का नहीं है, बल्कि पूरे...

विद्यार्थियों को अच्छे संस्कार दिलाना केवल अध्यापकों का नहीं है, बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य: प्रेम कुमार धूमल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। शिक्षा के साथ-साथ छात्र छात्राओं को अच्छे और बुरे काम की पहचान करवाना, छात्र-छात्राओं को अच्छे संस्कार दिलाना केवल अध्यापकों का नहीं है बल्कि पूरे समाज का कर्तव्य है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने राजकीय विद्यालय सुजानपुर में आयोजित एस एम सी कम्युनिटी मोबेलिजेशन कार्यक्रम में कही। धूमल कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुंचे थे। स्कूल प्रांगण में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री का विभागीय अधिकारियों स्कूल प्राचार्य एवं एस एम सी कमेटी प्रबंधक एवं समिति सदस्यों के साथ-साथ भाजपा पदाधिकारियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Advertisements

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन कर के हुई। इस मौके पर मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री ने बेहतरीन स्कूल प्रबंधन समितियों को राजकीय एवं प्राथमिक स्तर प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने पर सम्मानित किया। राजकीय विद्यालय चौरी की स्कूल प्रबंधन समिति प्रथम चबूतरा द्वितीय एवं सुजानपुर तृतीय स्थान पर रहे। वहीं प्राथमिक स्तर पर चबूतरा स्कूल प्रबंधन समिति प्रथम, धनोटू द्वितीय, व चोरी तृतीय स्थान पर रही। पूर्व मुख्यमंत्री ने स्कूल प्रबंधन समितियों एवं सम्मानित सदस्यों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि वंदे मातरम से कार्यक्रम की शुरुआत समापन पर राष्ट्रीय गीत गाया जाए, ऐसी तमाम व्यवस्था हिमाचल में उन्होंने शुरू की थी।

आज पूरे देश में यह प्रथा चली है । संसद में भी इसका प्रचलन है इसको देख कर मन को खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधन समितियां बेहतरीन कार्य कर रही हैं राज्य सरकार की ओर से इन के लिए विशेष बजट का प्रावधान किया गया है लेकिन शिक्षक और बेहतरीन कार्य करें शिक्षा देते समय अपनापन दिखाएं स्कूली छात्र छात्राओं को अपने बच्चे समझ कर पढ़ाई कराएं ताकि उनमें अपनापन दिखाई पड़े। उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों के बच्चे प्रथम आते हैं लेकिन जब राजकीय एवं सरकारी विद्यालय का कोई छात्र प्रथम या मेरिट में पहुंचता है या किसी अव्वल स्थान पर शुमार होता है तो अपने आप में गर्व महसूस होता है। इस मौके पर डिप्टी डायरेक्टर हायर एजुकेशन संजय ठाकुर डीपीओ हमीरपुर धर्मपाल, बी ई ओ सुरेश बीआरसी सुरेश पीडीएफ प्रधान सुनील राजेश चंद्र एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here