
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के कारण जिला की 7 ग्राम पंचायतों और एक नगर निकाय के कुल 8 वार्डों के लगभग डेढ़ दर्जन मकानों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

आदेशों के अनुसार नगर परिषद हमीरपुर के वार्ड नंबर 9 रूपनगर में रेवती रमन और रामनाथ के घर, ग्राम पंचायत बल्ह के वार्ड नंबर 2 में नवनीत सिंह के घर से लेकर देशराज के घर तक, ग्राम पंचायत धरोग के वार्ड नंबर 7 गांव दरयोटा में किशोर चंद का घर और ग्राम पंचायत अमरोह के वार्ड नंबर-1 गांव चौकी में रामस्वरूप के घर से लेकर रतन चंद के घर तक कंटेनमेंट जोन बनाया गया है।
इसी प्रकार सुजानपुर उपमंडल की ग्राम पंचायत बजरोल के वार्ड नंबर 2 गांव भरेड़ में सुनीता देवी का घर, ग्राम पंचायत खनौली के वार्ड नंबर 4 गांव बजाहर में कालीदास, विमला देवी, प्रकाश चंद और रमेश चंद के घर, भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत हनोह के वार्ड नंबर 3 गांव हनोह में कश्मीर सिंह का घर और ग्राम पंचायत सधरयाणा के वार्ड नंबर 5 गांव टकौंटा भट्टन में मुस्कान का घर भी कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।











