‘नो फ्लाई जोन’ के कारण होशियारपुर रैली में नहीं भाग ले सके मुख्यमंत्री

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। प्रधानमंत्री मोदी के पंजाब दौरे को लेकर पंजाब में 14 फरवरी को नो फ्लाई जोन बनाया गया था। उनकी रैली के लिए पंजाब आर्म्ड पुलिस के ग्राउंड में कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। वहीं मुख्यमंत्री चन्नी ने सोमवार को हैलिकॉप्टर से होशियारपुर जाना था। जहां उन्हें राहुल गांधी की रैली में शामिल होना था। इसके लिए उन्हें चंडीगढ़ से उड़ान भरनी थी। लेकिन नो फ्लाई जोन होने के कारण करीब सवा घंटे तक इंतजार के बाद वह हैलिपेड से वापस घर लौट गए। फिलहाल इस मुद्दे पर सीएम चन्नी की तरफ से कोई बयान नहीं दिया गया है।

Advertisements

बता दें कि होशियारपुर की रोशन ग्राऊंड में कांग्रेस की रैली थी, जिसको लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़, होशियारपुर से कांग्रेस के उम्मीदवार सुंदर शाम अरोड़ा, शाम चौरासी से कांग्रेस के उम्मीदवार पवन आदिया, पूर्व केंद्रीय मंत्री संतोष चौधरी पहुंचे हुए थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here