नागी के भाजपा में शामिल होने से आप को लगा झटका

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारी गिनती में कांग्रेस के प्रमुख कार्यकर्ताओं के भाजपा में शामिल होने के बाद अब आम आदमी पार्टी के कोऑर्डिनेटर दीपक नागी अपनी धर्मपत्नी उमा नागी के साथ भाजपा में शामिल होने की घोषणा की। एक विशाल कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने नागी दंपति को भाजपा के पटके पहना कर उनका भाजपा में शामिल होने के लिए आभार प्रकट किया।

Advertisements

इस मौके पर नागी ने कहा कि आम आदमी पार्टी होशियारपुर में बिखर चुकी है तथा आम आदमी पार्टी अपने मूलभूत विचारों से भटक चुकी है। उन्होंने कहा कि केवल मोदी की नीतियों से ही देश और पंजाब को आगे बढ़ाया जा सकता है।
इस मौके पर श्री सूद ने कहा कि नागी के भाजपा में शामिल होने से आप का एक बड़ा गढ़ टूट गया है तथा भाजपा मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि नागी का भाजपा में शामिल होना भाजपा को विजय बनाने के लिए एक बड़ा कदम है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here