Monday, October 26, 2026
Home National बेटी की मौत के बाद अब पिता भी नहीं रहे दुनिया में,...

बेटी की मौत के बाद अब पिता भी नहीं रहे दुनिया में, क्रिकेटर विष्णु सोलंकी पर टूटा दुखों का पहाड़

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। रणजी ट्रॉफी 2021-22 में बड़ौदा के लिए खेल रहे विष्णु सोलंकी (29 वर्षीय) पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इसी हफ्तेे उनकी नवजात बेटी की खराब सेहत के कारण मौत हो गई थी। बेटी का अंतिम संस्कार करने के बाद वह क्रिकेट की ग्राऊंड में पहुंचे और अपनी टीम के लिए शतकीय पारी खेली थी, जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही थी। लेकिन उन्हे क्या पता था कि उन्हे एक और बुरी खबर मिलने वाली है।

Advertisements

दूसरे मैच के चौथे दिन विष्णु सोलंकी को फोन पर पता चला कि उनके पिता का भी देहांत हो गया है। वह अब मैच खत्म कर घर के लिए रवाना होंगे और अपने पिता का अंतिम संस्कार करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here