भविष्यवाणी हुई सच! 45 रन बनाकर आऊट हुए कोहली

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। इंडिया-श्रीलंका टैस्ट सीरीज के पहले मुकाबले में विराट कोहली अपने 100वें टैस्ट की पहली पारी में 45 रन बनाकर आऊट हो गए। विराट को श्रीलंकाई स्पिनर लसिथ एम्बुलडेनिया ने बोल्ड कर दिया। लेकिन हैरानी की बात ये है कि विराट के ऐसे आउट होने के बारे में पहले ही एक शख्स ने भविष्यवाणी कर दी थी। दरअसल ट्विटर पर @Quick__Single नाम के एक हैंडल ने विराट के आऊट होने की एकदम सटीक भविष्यवाणी वीरवार रात को ही कर दी थी।
श्रुति नाम की इस यूजर ने रात 12 बजकर 46 मिनट पर एक ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने दावा किया है कि कोहली श्रीलंका के खिलाफ होने वाले मैच में शतक नहीं लगा पाएंगे और वो 100 गेंद खेलकर 45 रन पर आउट हो जाएंगे। शुक्रवार के मैच में ठीक वैसा ही हुआ। इतना ही नहीं इस यूजर ने ये तक साफ कर दिया था कि विराट लसिथ एम्बुलदेनिया की गेंद पर ही आऊट होंगे। वहीं आउट होने के बाद विराट हैरानी भरी नजरों से देखेंगे ये बात भी श्रुति ने अपने ट्वीट में लिख दी थी।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here