नवीन शर्मा ने ब्राहलडी में किया कढाई-बुनाई के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश कौशल विकास निगम के प्रदेश समन्वयक नवीन शर्मा ने ब्राहलडी पंचायत में कढाई एवं बुनाई के प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। नवीन शर्मा ने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए कढ़ाई बुनाई की ट्रेनिंग शुरू की गई। इस ट्रेनिंग में महिलाओं को 6 महीनों तक ट्रेनिंग दी जाएगी, जिसमें ट्रेनिंग के साथ-साथ प्रतिमाह 1500 मानदेय दिया जाएगा। इसमें जो मास्टर ट्रेनर होगा उसे 5000 प्रति माह मानदेय दिया जाएगा। नवीन शर्मा ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और प्रदेश की भाजपा सरकार ने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की योजनाएं चलाई हैं, जिसका सीधा लाभ जनता को मिल रहा है।

Advertisements

नवीन शर्मा ने कहा कि देश के यशश्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आत्मनिर्भरता की बात करते हैं तो बिना महिलाओं के आत्मनिर्भर बने देश आत्मनिर्भर नहीं बन सकता है इसीलिए महिलाओं के लिए केंद्र की सरकार और प्रदेश सरकार विभिन्न योजनाएं चला कर महिलाओं का सशक्तिकरण कर रही है। नवीन शर्मा ने उपस्थित मातृशक्ति को केंद्र और प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर पंचायत प्रधान अरविंद ठाकुर, वार्ड सदस्य राकेश कुमार, सुमन लता, कौशल्या देवी, बबली शर्मा, रंजना कुमारी व अन्य लोग उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here