एसपीएन नर्सिंग कॉलेज में महिला दिवस पर कार्यक्रम आयोजित

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। आज के समय में महिलाएं देश और समाज दोनों के निर्माण में बेहद अहम भूमिका निभा रही हैं। अब पहले की तरह महिलाएं केवल घर की चारदीवारी के अंदर बंद नहीं हैं। वह आज घर से बाहर निकलकर पुरुष  कंधे से कंधा मिलाकर हर क्षेत्र में अपनी अहम भूमिका निभा कर देश का नाम रोशन कर रही है और समाज में एक सम्मान का स्थान प्राप्त किया है। उक्त बातों का प्रगटावा इनर व्हील क्लब जिला चेयरपर्सन गुनिंदर  कौर ,प्रधान संगीता बत्रा एवं वाइस प्रधान चंचल नारंग आदि ने एसपीएन नर्सिंग कॉलेज में महिला दिवस पर करवाए कार्यक्रम दौरान किया।

Advertisements

उन्होंने कहा कि  महिला अपने परिवार और समाज का जिस तरह ध्यान रखती है उसके जज्बे को सलाम करने के लिए हर साल 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। इस मौके मुफ्त मेडिकल कैंप लगाया गया जिसमें करीब 50 महिलाओं मैमोग्राफी के निशुल्क टैस्ट किए गए। वाइस प्रधान चंचल नारंग ने कहा कि अधिकतर महिलाओं में जागरूकता के आभाव के चलते प्रति 9 मिंट में एक महिला की मृत्यु होती है। इस  को अपने स्वस्थ्य के प्रति जागरूक होना चाहिए। इस समय चेयरपरसन गुनिंदर कौर,संगीता बत्रा, चंचल नारंग,सचिव डिंपल सलारिया ,शुक्ला महाजन,मनमीत कौर,वंदना मार्कण्डेय ,ममता वर्मा ,रेणु अग्रवाल ,मोनिका अरोड़ा ,नीरू कपिला ,अनीता जैन आदि उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here