Thursday, October 29, 2026
Home National यूपी में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी के डीएम और कमिश्नर...

यूपी में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, वाराणसी के डीएम और कमिश्नर को मतगणना के कार्य से हटाया

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। 10 मार्च को 5 राज्यों के चुनाव के नतीजे आने वाले हैं। इससे एक दिन पहले चुनाव कमीशन ने यूपी में बड़ी कार्रवाई की है। चुनाव आयोग ने वाराणसी के डीएम कौशलराज और कमिश्नर दीपक अग्रवाल को मतगणना के कार्य से हटा दिया गया है। 1996 बैच के आईएएस अधिकारी एचआर श्रीनिवास को मुख्य निर्वाचन अधिकारी बनाया गया है। अब इनकी देखरेख में काऊंटिंग होगी।

Advertisements

एडीएम सस्पैंड, एसडीएम को भी हटाया
इससे पहले स्ट्रांग रूम के बाहर गाड़ी में ईवीएम मिलने के मामले में ईवीएम प्रभारी एडीएम नलिनीकांत सिंह को सस्पैंड कर दिया गया। वाराणसी में मंगलवार रात ईवीएम को लेकर 8 घंटे बवाल हुआ था। 300 नेताओं-कार्यकर्ताओं के खिलाफ लालपुर पांडेयपुर थाने में केस दर्ज किया गया है। उधर, सोनभद्र के एसडीएम रमेश कुमार को भी हटा दिया गया है। उनकी गाड़ी में बैलेट पेपर मिलने को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया था।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here