
उत्तर प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में यात्रियों से भरी बस के फ्लाईओवर से गिर जाने से 1 व्यक्ति की मौत और 12 से अधिक लोगो के घायल होने का दुखद समाचार प्राप्त हुआ हैं। जानकारी मुताबिक यह सड़क हादसा सुबह करीब 3:30 बजे हुआ जब बस दिल्ली से आ रही थी। तभी अनियंत्रित होकर बस फतेहगंज थाना क्षेत्र में एक फ्लाईओवर से गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी और घायलों को अस्पताल भर्ती करवाया गया हैं।













