
होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। रियात बाहरा इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मेसी में निबंध लेखन मुकाबले करवाए गए, जिसमें बी फार्मेसी सैमेस्टर-6 की छात्रा हरप्रीत कौर ने पहला स्थान हासिल किया है। हरप्रीत कौर की इस उपलब्धि पर उसके माता वरिंदरजीत कौर व पिता सुखविंदर सिंह ने खुशी जताई।

विभागाध्यक्ष मनोज कटोल ने छात्रा हरप्रीत कौर को आगे भी इसी तरह का प्रदर्शन जारी रखने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षिण संस्थाएं विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण में बहुत सहायक होते हैं। ऐसी प्रतियोगिताएं उनके भविष्य के लिए काफी मददगार होती हैं।












