रेल कोच फैक्टरी में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

कपूरथला (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गौरव मढिय़ा। रेल कोच फैक्टरी, कपूरथला में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस बड़ी हर्षोउल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर कम्युनिटी हॉल आर सी एफ में महिला दिवस को समर्पित यह कार्यक्रम आर सी एफ महिला कल्याण संगठन द्वारा आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सुरभि अग्रवाल, अध्यक्षा आर सी एफ महिला कल्याण संगठन ने की। इस अवसर पर शिखा अग्रवाल, उप अध्यक्षा, प्रिया मिश्रा सेक्रेटरी सहित महिला कल्याण संगठन की सभी सदस्यगण तथा आर सी एफ में कार्यरत सभी महिला कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इस विशेष कार्यक्रम में आर सी एफ की सीनियर सिक्योरिटी कमिश्नर कमलजोत बरार ने महिलाओं के लिए पोषण, फिटनेस पर टिप्स देते हुए अध्यात्म के महत्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये। कार्यक्रम में महिलाओं द्वारा प्रभावशाली सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें महिला कर्मचारियों ने महिला सशक्तिकरण से सम्बंधित विषयों पर भाषण, नृत्य, गायन आदि वानगियों में अपनी कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में फरवरी 2023 तक सेवानिवृत्त होने वाली आर सी एफ की महिला कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह दे कर उनकी रेल के लिए निभाई गयी उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया । इसके अलावा आर सी एफ में कार्यरत सभी महिला डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी पुरस्कृत किया गया। इस अवसर पर आर सी एफ महिला कल्याण संगठन की अध्यक्षा सुरभि अग्रवाल ने सभी पुरस्कृत महिला कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि आर सी एफ की उन्नति में सभी महिला कर्मचारियों का योगदान अतुलनीय है और इसके लिए आर सी एफ को अपनी सभी महिला कर्मचारियों पर गर्व है। उन्होंने महिलाओं के सामाजिक और मानसिक सशक्तिकरण पर ज़ोर देते हुए कहा कि इसकी शुरुआत घर से ही होती है जहां एक माँ द्वारा अपने बच्चों को दी गयी शिक्षा से महिला सशक्तिकरण की नींव रखी जाती है। अग्रवाल ने महिलाओं को अपने आत्म विश्वास का विकास कर अपने आत्म बल को बढ़ाने पर भी ज़ोर दिया । इस मौके पर महिला कल्याण संगठन द्वारा स्पोर्ट्स गर्ल्स हॉस्टल को एक वाशिंग मशीन भी भेंट की गयी । कार्यक्रम का मंच संचालन रेखा अत्री, कल्चरल सेक्रेटरी और अन्य पदाधिकारियों द्वारा किया गया ।

Advertisements

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here