डगाणा रोड में आदर्श पार्क में असामाजिक तत्वों ने काटा अर्जुन का पेड़, कार्यवाही की मांग

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। डगाणा रोड पर आदर्शन नगर में स्थित आदर्श पार्क में लगे अर्जुन के पोड़ को असामाजिक तत्वों द्वारा काटे जाने से लोगों में रोष की भावना व्याप्त है। आसपास के लोगों ने बताया कि कुछ शरारती तत्वों ने पेड़ को काट डाला तथा अब उसे खुर्द बुर्द करने की तैयारी की जा रही है।

Advertisements

इसलिए वन्य सुरक्षा विभाग और नगर निगम को पेड़ काटने वालों पर कार्यवाही करनी चाहिए। इतना ही नहीं पार्क में स्थित अन्य पेड़ों को भी बुरी तरह से काटा गया है। लोगों ने बताया कि पार्क में लगा यह अर्जुन का पेड़ एक औषधिय पौधा था तथा इसका लोगों को काफी लाभ था। लेकिन पर्यावरण के दुश्मन लोगों को न जाने इनसे क्या परेशानी हो रही थी। शरारती तत्वों ने पेड़ की छंगाई नहीं की बल्कि उसे नीचे से काट दिया तथा अब उसकी लकड़ी को भी खुर्द बुर्द करने की तैयारी की जा रही है।

लोगों ने जिलाधीश और निगम कमिशनर से मांग की कि वह पेड़ काटने वालों की पहचान करके उन पर सख्त से सख्त कार्यवाही करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here