Monday, October 26, 2026
Home National जनता को मिली राहत: चुनाव के बाद सस्ता हुआ पैट्रोल-डीजल

जनता को मिली राहत: चुनाव के बाद सस्ता हुआ पैट्रोल-डीजल

नई दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़)। पांच राज्यों के चुनावी नतीजे सामने आने के बाद पैट्रोल-डीजल महंगा नहीं बल्कि सस्ता हो गया है। यह खबर भले ही आपको हैरान कर दे लेकिन सच यही है।

Advertisements

रूस-यूक्रेन युद्ध से क्रूड ऑयल में लगातार तेजी बनी हुई थी। मीडिया में भी यही चर्चा थी कि 5 राज्यों में चुनाव के बाद पैट्रोल-डीजल के दाम 10 रुपए से ज्यादा की तेजी आएगी। लेकिन अब पैट्रोल-डीजल में गिरावट आने से लोग खुश हैं। हो सकता है आने वाले समय में इनके रेट में और कमी आए। बता दें कि दो दिन में क्रूड ऑयल की कीमत 139 प्रति बैरल से फिसलकर 108.7 पर आ गया है। शुक्रवार को भुवनेश्वर में पैट्रोल का रेट घटकर 102.27 रुपए से 101.81 रुपये प्रति लीटर पर आ गया। जयपुर में रेट 108.07 रुपए से गिरकर 107.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया है। वहीं डीजल 91 पैसे गिरकर 90.70 रुपए पर आ गया है। पटना में रेट 106.44 रुपए से कम होकर शुक्रवार सुबह 105.90 रुपए पर देखे गए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here