सिविल अस्पताल मुकेरियां में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन

मुकेरियां (द स्टैलर न्यूज़)। सिविल अस्पताल मुकेरियां में पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए रैली का आयोजन किया | जिसे एसएमओ डॉ जीपी सिंह ने रवाना करते हुए बताया कि इस रैली का मुख्य उद्देश्य बदलते परिदृश्य के बीच लोगों को पर्यावरण के लिए सतर्क करना है | इस रैली में अस्पताल के स्टाफ एवं नर्सिंग कोर्स के छात्रों ने भाग लिया | रैली में पोस्टर में लिखे स्लोगनों के माध्यम से लोगो को साफ सुथरे वातावरण की महत्ता के बारे बताया गया | वहनों से निकला धुआं वायु प्रदूषण का मुख्य कारण है | इससे बचने के लिए हमे सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए |यहां तक हो सके पैदल यात्रा करनी चाहिए |

Advertisements

डॉ जीपी सिंह ने बताया कि रिसाइकल होने वाली प्लास्टिक का इस्तेमाल करने से हम अपने शहर को गंदा होने से बचा सकते है | यहां हो सके प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए|  घर के कूड़े को अलग अलग करके डालना चाहिए ताकि रिसाइकल करने में आसानी रहे | उन्होंने लोगो को पीने के लिए साफ पानी का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया | इस रैली द्वारा लोगो को पेड़ लगाने तथा उनकी देखभाल करने के लिए कहा ताकि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाया जा सके | 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here