मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर सर्वेक्षण शुरू, धूमल और अनुराग का नाम भी आया सामने 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। आपके अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए इस समय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार अथवा नेता कौन है।” हिमाचल में इन दिनों दिल्ली के गौतम नगर क्षेत्र की रिसर्च संस्था का सर्वे चल रहा है और सर्वे का प्रश्न नंबर 7 मुख्यमंत्री के चेहरे को स्पष्ट करता प्रतीत हो रहा है। सर्वे की रिपोर्ट तीन माह में पूरी होगी जोकि विभिन्न राजनीतिक दलों और मीडिया हाउस के लिए उपलब्ध रहेगी। मिली जानकारी के अनुसार सर्वे का पहला प्रश्न गली मोहल्ले की 26 समस्याओं को लेकर है जिसमें से दो पर टिक करना है। दूसरे प्रश्न में सरकार की छः योजनाओं पर अपनी राय हां, नहीं या पता नहीं लिखकर देनी है। सर्वे का तीसरा प्रश्न राज्य में सरकार बनाने को लेकर उपयुक्त पार्टी बारे है।

Advertisements

चौथे प्रश्न में मोदी सरकार की कार्यकुशलता पर राय लेने संबंधित है। पांचवे  प्रश्न में वर्तमान भाजपा सरकार की राज्य में कार्यकुशलता पर जबाव पूछा गया है। सर्वे के 6वें प्रश्न में वर्तमान भाजपा सरकार और पूर्व की कांग्रेस सरकार की तुलना बारे ऑप्शन दिए गए हैं जबकि सबसे महत्वपूर्ण 7वा प्रश्न मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर पूछा गया हैं। सर्वेक्षण के  आठ से लेकर सोलह तक के प्रश्न स्थानीय विधायक के कामकाज , लोगों से संपर्क , विकास कार्यों तथा विधायक बदलने , उपयुक्त नाम देने इत्यादि राय पर आधारित है। सर्वेक्षण में यह भी पूछा जा रहा है कि 2017 विधानसभा चुनावों में किस पार्टी को वोट दिया तथा 2019 लोकसभा चुनावों में किस पार्टी के पक्ष में मतदान किया। सर्वे में मतदाताओं की शिक्षा, जाति, सामाजिक ग्रुप , उम्र , आय और रोजगार बारे भी जानकारी जुटाई जा रही है। आईआईएम रिसर्च संस्था के डायरेक्टर ने जानकारी दी है कि सर्वे सभी 68 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ शुरू हुआ है और अगले तीन माह में पूरा होगा।
मुख्यमंत्री  की पहली पसंद में धूमल और अनुराग का नाम भी आ रहा सामने
दिलचस्प बात है कि सर्वे के प्रश्न नंबर 7 
आपके अनुसार हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पद के लिए इस समय सबसे उपयुक्त उम्मीदवार अथवा नेता कौन है, के जबाव में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रेम कुमार धूमल तथा केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का नाम भी प्रमुखता से सामने आ रहा है। उपलब्ध जानकारी के मुताबिक सर्वे में  धूमल को  अभी भी लोग सीएम के रूप में देखना चाहते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here