हमारे त्यौहार ही हमारी पहचान हैं: नीति तलवाड़

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय संस्कृति में हर त्यौहार मनाने के पीछे कोई न कोई कारण दर्शाया गया है। इस के पीछे अध्यात्मिक व वैज्ञानिक दोनों तर्क छिपे होते हैं। होली भी हमारी संस्कृति का एक महत्तवपूर्ण त्यौहार है, जिसे अपनी सखियों के संग मना कर खुशियां बांटी गई। उपरोक्त शब्द भाजपा महिला मोर्चा पंजाब की प्रदेश उपाध्यक्ष नीति तलवाड़ ने अपनी सखियों के साथ होली के त्यौहार को धूमधाम से मनाते हुए कहे। नीति तलवाड़ ने कहा कि त्यौहार हमेशां ही खुशियां ले कर आते है, इस लिए सभी त्यौहारों को दिल से मनाने की कोशिश करें। उन्होने कहा हमारी व्यापारिक उन्नति में त्यौहारों का महत्तवपूर्ण योगदान है, इसलिए संयम और श्रध्दा से मनाए गए त्यौहार हमें सौभाग्य प्रदान करते हैं।

Advertisements

नीति तलवाड़ ने रंगों के त्यौहार होली की सब को बधाई देते हुए कहा कि मैं सभी बहनों का दिल से धन्यवाद करती हूँ, जो हर त्यौहार को यादगार बना देती हैं। उन्होंनेे होली को सामाजिक भाईचारा बढ़ाने वाला त्यौहार बताते हुए एक दूसरे को सभी द्वेष भाव भुला कर एक साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर रजनी तलवाड़, ऊषा किरण सूद, अंजना कुमारी, प्रिया सैनी, मुस्कान पराशर, सुदेश कुमारी, सुनीता शर्मा, रंजना कुमारी, कुलदीप कौर, परीणा शर्मा, संगीता शर्मा, सुमित्रा देवी भी उपस्थित थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here