भारतीय संस्कृति को दर्शाता प्रतीक क्राफ्ट्स बाजार होशियारपुर में शुरु, कैबिनेट मंत्री ब्रह्मशंकर जिंपा ने करवाई शुरुआत

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)रिपोर्ट: गुरजीत सोनू/हरपाल लाडा। भारतीय संस्कृति को दर्शाता क्राफ्ट्स बाजार होशियारपुर के लाजवंती आउटडोर स्टेडियम में शुरु  हो गया है और इस बाजार की शुरु आत कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रह्मशंकर जिंपा व शिल्प गुरु रुपन मठारु की ओर से की गई। इस मौके पर डिप्टी कमिश्रर अपनीत रियात, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(शहरी विकास) हिमांशु जैन, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर(सामान्य) संदीप सिंह व एस.डी.एम. शिवराज सिंह बल भी विशेष तौर पर मौजूद थे। कैबिनेट मंत्री ने देश के 14 राज्यों व 2 केंद्रीय शासित प्रदेशों से आए दस्तकारों के स्टालों का दौरा कर दस्तकारों की हौंसला आफजाई की। उन्होंने कहा कि क्राफ्ट्स बाजार हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को उजागर कर रहा है, इस लिए अधिक से अधिक लोगों को इस क्राफ्ट्स बाजार में शिरकत कर इन मेहनतकश शिल्पकारों का हौंसला बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से शिल्पकारों व बुनकरों के विकास के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

Advertisements

हैंडीक्राफ्ट जैसी लुप्त हो रही कलाओं को प्रोत्साहित करने के लिए लगाया गया है क्राफ्ट्स बाजार: ब्रह्मशंकर जिंपा

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अलग-अलग राज्यों के कलाकार व कारीगर इस क्राफ्ट्स बाजार में पहुंचे हैं और जहां कारीगरों की ओर से अपने हाथों से बनाई वस्तुओं की बिक्री की जा रही है, वहीं अलग-अलग राज्यों की संस्कृति का प्रतीक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए जा रहे हैं। उन्होंने अपील की कि अधिक से अधिक लोगों को बच्चों सहित इस क्राफ्ट्स बाजार में शिरकत करनी चाहिए, क्योंकि यहां आकर भारतीय संस्कृति को नजदीक से देखा जा सकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी अलग-अलग राज्यों की बोली, संस्कृति, खान-पान व कलाकृतियों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों की ओर से भी विशेष तौर पर स्टाल लगा कर संदेश दिया जा रहा है कि नौजवानों को अपने पैरों पर खड़े होने का यह एक अच्छा प्लेटफार्म है।

डिप्टी कमिश्नर अपनीत रियात ने क्राफ्ट्स बाजार में आने पर कैबिनेट मंंत्री व अन्य गणमान्यों का स्वागत किया और बताया कि क्राफ्ट्स बाजार 29 मार्च तक चलेगा और लोग रोजाना सुबह 10 बजे से रात 10 बजे तक इस बाजार में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि 24 मार्च को सांय 7 बजे प्रसिद्ध पंजाबी गायब सतिंदर सरताज व 26 मार्च को सांय 7 बजे स्टैंडअप कामेडियन मनप्रीत सिंह दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। उन्होंने जिला वासियों से अपील करते हुए कहा कि वे खुद भी क्राफ्ट्स बाजार में आए और अन्य लोगों को भी यहां आने के लिए प्रेरित करें ताकि दूर दराज से आए कारीगरों का हौंसला बढ़ाया जा सके।
पहले दिन मुरली राजस्थानी की ओर से पंजाब के लोक गीत के अलावा राज्यों के लोक नृत्य जिनमें बीहू(असम), पांथी(छत्तीसगढ़), घूमर(हरियाणा), छपेली(उत्तराखंड), पांग चोलम, ढोल चोलम(मनीपुर), कालबेलिया(राजस्थान) बरसाने की होली(उत्तर प्रदेश) का प्रदर्शन कर लोगों का मनोरंजन किया गया। इस मौके पर जिला लोक संपर्क अधिकारी हाकम थापर, जिला विकास फैलो आदित्य मदान, सहायक लोक संपर्क अधिकारी लोकेश कुमार, चंद्र प्रकाश, अंकुर शर्मा के अलावा अलग-अलग विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here