Thursday, October 15, 2026
Home Himachal एसडीएम ने अग्निकांड पीडि़त परिवार को दी फौरी राहत

एसडीएम ने अग्निकांड पीडि़त परिवार को दी फौरी राहत

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा।  हमीरपुर उपमंडल के गांव मनयाना में मंगलवार को हुए अग्निकांड की सूचना मिलते ही एसडीएम हमीरपुर डॉ. चिरंजी लाल चौहान ने एसएचओ और अन्य अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचकर बचाव और राहत कार्यों का जायजा लिया।

Advertisements

एसडीएम ने पीडि़त परिवार को मौके पर ही फौरी राहत के तौर पर दस हजार रुपये की राशि प्रदान की। उन्होंने बताया कि पीडि़त परिवार को 1,35000 रुपये की और राहत राशि भी दो दिन के भीतर दे दी जाएगी। इसके अलावा विभिन्न विभागों की योजनाओं के माध्यम से भी पीडि़त परिवार की पूरी मदद की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here