शहीदों की सोच पर पहरा देगी भगवंत मान सरकार : अनीश कुमार

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: बलजिंदर सिंह। आम आदमी पार्टी के स्टेट मीडिया अडवाइजर अनीश कुमार ने शहीद-ए-आजम भगत सिंह, शहीद राजगुरु व शहीद सुखदेव जी के शहीदी दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए नमन किया।

Advertisements

इस मौके उन्होंने कहा कि अब पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है। अब पंजाब में शहीदों के सपनों को साकार करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार शहीदों की सोच पर पहरा देगी और यह अपने नाम के अनुसार आम आदमी की आवाज बनेगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई वाली सरकार में किसी भी गरीब के साथ धक्केशाही नहीं होने दी जाएगी। भ्रष्टाचार पर रोक लगेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की सरकार की और से शहीदी दिवस पर भ्रष्टाचार रोकने के लिए जो हैल्पलाइन नंबर जारी किया गया है वह सराहनीय है। उन्होंने कहा कि आगे भी मान सरकार लोगों के हक में फैसले लेती रहेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here