दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में करवाया कार्यक्रम

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान के स्थानीय आश्रम गौतम नगर होशियारपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को समर्पित एक विलक्षण कार्यक्रम (स्वाभिमान) का आयोजन किया गया, जिसमें श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी सुश्री करमाली भारती जी ने बताया कि हाल के वर्षों में महिलाओं के अधिकारों की रक्षा और उन्हें आगे बढऩे के लिए प्रोत्साहित करने के मामले में लोगों का नजरिया बदला है। हालांकि संयुक्त राष्ट्र के मुताबिक दुनिया का कोई भी देश यह दावा नहीं कर सकता है कि उसके देश में महिलाओं को पुरूषों के ही समान सभी अधिकार मिले हुए हैं। महिलाएं हिंसा की शिकार होती हैं। दुष्कर्म और घरेलू हिंसा के साथ विकलांगता जैसी कई गंभीर स्थितियों से उन्हें गुजरना पड़ता है। इसलिए महिलाओं को हिंसा से बचाने के लिए और उनका हक दिलाने के लिए महिला दिवस का आयोजन किया जाता है।
आगे साध्वी सुश्री तेजस्वनी भारती जी ने बताया कि महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया। जो महिलाएं आर्थिक रूप से आत्म-निर्भर नहीं है, उन्हें अपने पति से भरण पोषण का खर्च प्राप्त करने का अधिकार है। माता-पिता की संपत्ति में बेटियों का भी उतना ही अधिकार होता है जितना की बेटों का। घरेलू हिंसा व उत्पीडऩ के खिलाफ महिलाओं को न्याय दिलवाने के लिए अधिनियम बनाया गया है, जिसके अन्तर्गत ३ साल की कैद और जुर्माने की सजा हो सकती है। दहेज लेना व देना कानूनी अपराध हैं। इसमें 5 साल की कैद व 15 हजार रुपए जुर्माने का प्रावधान है।

Advertisements

इस कार्यक्रम में विशेष नाटक मंचन एवं नृत्य मंचन के द्वारा आज नारी को जागृत करने की एक कोशिश की जा रही है। इस अवसर पर विशेष रू प में साध्वी रूकमणी भारती जी, साध्वी कुलदीप भारती जी, साध्वी प्रकाशा भारती जी, पूर्व अध्यक्ष संजीव तलवाड़, पूर्व पार्षद नीति तलवाड़, पूर्व पार्षद सुषमा सेतिया, कमलजीत सेतिया, पूर्व पार्षद मीनू सेठी, सुरिंदर कौर सैनी, निर्मल सिंह, पूर्व पार्षद सुनीता दुआ, पूर्व पार्षद संजीव दुआ, हेमलता व शहर के गणमाण्य लोग उपस्थित थे और उन सभी लोगों ने इस कार्यक्रम की सरहाना भी की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here