आज रात से वाहन चालकों को चुकाना होगा ज्यादा टोल टैक्स

चंडीगढ़ (द स्टैलर न्यूज़)। पंजाब में आज आधी रात से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। रात 12 बजे के बाद टोल टैक्स की बढ़ी हुई कीमतें लागू हो जाएंगी। टोल टैक्स में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी की गई है, जिससे कार के लिए टोल 5 से 10 रुपए बढ़ा है। वहीं कॉमर्शियल यानी माल ढोने वाली गाडिय़ों के लिए टोल 865 रुपए तक बढ़ गया है।

Advertisements

पंजाब में नैशनल हाईवे के 11 टोल टैक्स हैं, जिन पर 1 अप्रैल से टोल टैक्स महंगा हो जाएगा। इनमें लुधियाना-जगराओं रोड पर चौकीमान टोल प्लाजा, लुधियाना-पानीपत हाइवे पर लाडोवाल टोल प्लाजा के अलावा बठिंडा-चंडीगढ़ रोड पर 5, बठिंडा अमृतसर रोड पर 3 और बठिंडा मलोट रोड पर 1 टोल प्लाजा में बढ़े रेट देने होंगे। हालांकि इनमें लाडोवाल टोल प्लाजा पर बढ़े हुए रेट एक अप्रैल नहीं बल्कि 1 सितंबर से लागू होंगे।
पंजाब में फिलहाल नैशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया एक लाइन कैश टोल देने के लिए रखेगा। हालांकि बाद में इसे भी बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद अगर कोई बिना फास्टैग के टोल से निकला तो उन्हें जुर्माने के तौर पर डबल टोल देना पड़ेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here