होशियारपुर डिपो से रवाना हुई नई बसें, ढोलवाहा से पीजीआई के लिए रूट शुरू

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़) रिपोर्ट: हरपाल लाडा। जिला होशियारपुर के लोगों के लिए खुशखबरी है। अब होशियारपुर वासी रोडवेज की नई बसों में सफर का आनंद ले पाएंगे। पंजाब रोडवेज के होशियारपुर डिपो के बेड़े में 28 और नई नॉन एसी बसें जुड़ गई हैं। मंगलवार को इन्हे अपने-अपने रूट पर रवाना कर दिया गया। बता दें कि परिवहन विभाग की तरफ से पहले भी 5 नई नॉन एसी बसें होशियारपुर डिपो को दी गई थी। अब कुल 33 नई बसें होशियारपुर डिपो के पास हैं। इन बसों का निर्माण जयपुर में किया गया है। होशियारपुर डिपो में बसों का फ्लीट 121 हो गया है। इन बसों को चंडीगढ़, दिल्ली, जालंधर व हिमाचल प्रदेश रूट पर रवाना किया गया।

Advertisements

स्टेशन सुपरवाइजर व टै्रफिक इंचार्ज मदन लाल व प्रधान रमिंदर ने पंजाब सरकार के इस प्रयास की सराहना की। उन्होंने कहा कि नए रूट शुरू होने से एक ओर जहां यात्रियों को राहत मिलेगी वहीं सरकार की आमदनी में भी बढ़ौतरी होगी। उन्होंने बताया कि नए रूटों में ढोलवाहा से पीजीआई चंडीगढ़ का रूट भी शामिल है। ढोलवाहा से सुबह 5 बजे बस रवना होगी और यात्रियों को 9 बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी। इसके अलावा मुकेरिया-गुरदासपुर रूट भी शुरू किया गया है। अब चंडीगढ़ और दिल्ली रूट पर कोई भी पुरानी बस नहीं चलेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here