6 माह में कांग्रेस ने दिया जनविरोधी होने का प्रमाण: अविनाश राय खन्ना

BJP-protest-against-congress-state-govt-punjab-hoshiarpur.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। भारतीय जनता पार्टी होशियारपुर की ओर से प्रदेश में कांग्रेस सरकार के 6 माह पूरे होने पर सरकार द्वारा प्रदेश के हर वर्ग के साथ किए गए विश्वासघात के खिलाफ मिनी सचिवालय के आगे जिला अध्यक्ष डा. रमन घई की अध्यक्षता में एक विशाल रोष धरना दिया गया। जिसमें भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अविनाश राय खन्ना विशेष तौर पर उपस्थित हुए।

Advertisements

अविनाश राय खन्ना ने कहा कि कांग्रेस सरकार ने जो 6 माह में पंजाब के लोगों को धोखा दिया है। उन्होंने इस संबंधी विस्तार से जानकारी देते हुए बताया कि इन 6 महीनों में प्रदेश का हर वर्ग सरकार से दुखी है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार बनने के बाद इन 6 महीनों में पंजाब के विकास के कार्य एक दम ठप होकर रह गए है तथा इस सरकार ने पिछली अकाली-भाजपा सरकार द्वारा शुरू की गई जनहित स्कीमों को बाधित करके जन विरोधी सरकार होने का उदाहरण पेश किया है। उन्होंने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता प्रदेश कि जनता के हर दुख-सुख में पूरी तरह साथ है तथा कांग्रेस सरकार को पंजाब के लोगों के हितों का हनन भाजपा किसी भी कीमत पर नहीं होने देगी।

पंजाब सरकार के असफल 6 महीने शासन में प्रदेश का हर वर्ग दुखी: डा. रमन घई-जिला भाजपा ने मिनी सचिवालय के समक्ष पंजाब सरकार के खिलाफ दिया विशाल धरना

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश सचिव अनिल सच्चर ने अपने संबोधन में कहा कि कांग्रेस सरकार ने इन 6 महीनों में प्रदेश की जनता को जिस प्रकार उत्पीडि़त करना शुरू किया है, यह कांग्रेस पार्टी की जनविरोधी होने संबंधी दर्शाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश की जनता के हित्तों की हर तरह से रक्षा करेगी तथा कांग्रेस सरकार को किसी तरह की मनमानी और पंजाब के भविष्य से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा।

रोष धरने में यूथ डिवैलपमैंट के पूर्व वाइस चेयरमैन संजीव तलवाड़ ने कहा कि सरकार के ऊपर प्रदेश की जनता के हितों का गला दबाने के लिए सरकार के खिलाफ केस दर्ज होना चाहिए क्योंकि इन 6 महीनों में कांग्रेस सरकार ने जो अपने घोषणा पत्र में सपने दिखाकर पंजाब की जनता के सपनों का खून किया यह अति निंदनीय है। भाजपा इसके खिलाफ हमेशा खड़ी रहेगी।

BJP-protest-against-congress-state-govt-punjab-hoshiarpur.jpg

इस रोष धरने में भाजपा के जिला अध्यक्ष डा. रमन घई ने सभी नेताओं व कार्यकर्ताओं का इस विशाल धरने में शामिल होने के लिए धन्यवाद करते हुए कहा कि आज प्रदेश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब में कानून व्यवस्था के साथ-साथ हर क्षेत्र में व्यवस्थाओं का बुरा हाल है प्रदेश में अफसरशाही व मंत्रियों को प्रदेश के हितों में कोई रुचि नहीं नजर आती जिसका खामियाजा आम जनता को आज भुगतना पड़ रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को बताया कि प्रदेश में आज किसान, युवा, बुजुर्ग, दलित, व्यवसाई, विद्यार्थी, शहरी व ग्रामीण हर वर्ग का व्यक्ति पंजाब सरकार के इन 6 महीनों के शासन में अपने-आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है।

उन्होंने कहा कि सरकार को जनता के हितों से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा तथा भाजपा का हर नेता व कार्यकर्ता प्रदेश की जनता के हितों के लिए सरकार के खिलाफ दिन-रात संघर्ष करने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि आज युवा स्मार्ट फोन, महिलाएं आटा-दाल स्कीम, बुजुर्ग पैंशन व आम जनता विकास कार्य की सरकार की तरफ उम्मीदे लगाई बैठी है। अगर सरकार ने अपने घोषणा पत्र में किए वायदों को पूरा न किया तो भाजपा ऐसे ही संघर्ष कर पंजाब सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूक करती रहेगी।

इस रोष धरने को भाजपा राष्ट्रीय कौंसिल मैंबर अवतार सिंह सिकरी, जिला योजना बोर्ड के पूर्व चेयरमैन जवाहर खुराना, इडस्ट्री के अध्यक्ष सैल मुनीश गुप्ता, बी.सी. सैल के अध्यक्ष महिंदर पाल धीमान, देहाती मंडल अध्यक्ष एडवोकेट नवजिंदर बेदी, पार्षद नीति तलवाड़, जिला वरिष्ट उपाध्यक्ष सर्बजीत कौर, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष डा. जमील बाली, जिला महामंत्री गोपी चंद कपूर, एडवोकेट डी.एस. बागी ने भी कार्यकर्ताओं को कांग्रेस सरकार की इन 6 महीने की वादाखिलाफी के खिलाफ संबोधित किया।

इस अवसर पर मीडिया प्रभारी योगेश कुमरा, पार्षद नरिंदर कौर, रीना कुमारी, बलविंदर बिंदी, प्रिया सिद्धू, सुरिंदर कौर सैनी, युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक शारदा, कार्यकारिणी सदस्य जिंदू सैनी, पंडित सुरेश शर्मा, जिला उपाध्यक्ष कुलभूषण सेठी, गौरव वालिया, सुषमा सेतिया, संजीव पचनंगला, जिला सचिव डा. राज कुमार सैनी, एस.एम. सिद्धू, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रोहित सूद, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्षद मीनू सेठी, किसान मोर्चा अध्यक्ष बलवीर सिंह अजड़ाम, मैडीकल सैल अध्यक्ष डा. वशिष्ट कुमार, स्पोट्र्स सैल अध्यक्ष गौरव शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज शर्मा, पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अश्विनी ओहरी, हरियाना अध्यक्ष अजय चोपड़ा, शाम चौरासी अध्यक्ष कुलदीप राज, चब्बेवाल मंडल अध्यक्ष राकेश कुमार परसोवाल, माहिलपुर मंडल अध्यक्ष अमरजीत भिंदा के अलावा युवा मोर्चा डिला महामंत्री विवेक सैनी, मंडल महामंत्री डा. पंकज शर्मा, राज कुमार महिलांवाली, अकुश वालिया, रविंदर फौजी, हरजीत सिंह के अलावा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलोक कुमार, विजय कुमार, मनप्रीत सिंह, रिशू बाली तथा मियांक शर्मा, प्रमोद शर्मा, नरेश कोच, वरिंदर राजा, मोहित संधु, यशु जैन, समर सिंह, होशियार सिंह, सोनू खुणखुणा, अश्विनी छोटा, विनय कुमार, राजकुमार, सुखजीत सिंह, मनप्रीत कटारिया, विक्की कटारिया, सुनील सेठी, लखवीर सिंह मिर्जा, हैप्पी प्रधान, चरनजीत कौर, स्वर्ण सिंह, यशपाल जस्सी, मदन गोपाल पाला, रमेश कुमार, गुरप्रीत धामी, आर.पी. सिंह, डा. सोनी, तृष्ला शर्मा, ऊषा भल्ला, गुरमिंदर कौर, गुरबख्श कौर, जसवीर कौर, चंचला देवी, मनोज शर्मा माटा, अनिल कोहली, जसवीर सिंह, परमजीत पम्मा, शक्ति वर्मा, मनमोहन भल्ला, पवन शर्मा, दलजीत सिंह के अलावा बड़ी संख्या में पार्टी के पदाधिकारी व सरपंच व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here