Friday, October 23, 2026
Home Latest पंजाब से इंडस्ट्री के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार, कांग्रेस-अकाली खेल रहे...

पंजाब से इंडस्ट्री के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार, कांग्रेस-अकाली खेल रहे फ्रैंडली मैच: खैहरा

sukhpal-kehra-MLA-aligation-BJP-load-industry-congress-akali-play-freindly-match-hoshiarpur-punjab.jpg

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़): कांग्रेस सरकार को सत्ता में आए हुए छह महीनें हो चुके है और कांग्रेस सरकार के सी.एम. इन छह महीनों में पंजाब में कम और विदेशों में ज्यादा रहे है और वो पंजाब की और कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं। जिसके चलते पंजाब सरकार जनता से किए वायदों से पीछे हट रही है तथा न तो बेरोजगारी की समस्या पर कोई कदम उठाया गया और न ही नशा खत्म करने के पथ पर कोई सकारात्मक कदम उठाए गए हैं।

Advertisements

यह बात आम आदमी पार्टी के विपक्षी दल के नेता व विधायक सुखपाल सिंह खैहरा ने होशियारपुर में आम आदमी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों के साथ बातचीत में कही। इस दौरान उनके साथ दोआबा जोन के प्रधान परमजीत सिंह सचदेवा व अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।
सुखपाल खैहरा ने कहा कि पंजाब सरकार ने चुनावी मैनीफैस्टों का कोई भी वादा पूरा नहीं किया है चाहे वो बेरोजगारों को नौकरियां देने का हो या किसानों की कर्ज माफी का। हर चुनावी मैनीफैस्टों पर कांग्रेस सरकार ने यू टर्न लिया है। युवाओं को मोबाईल फोन देने वाले दावे भी खोखलें साबित हो रहे हैं। उन्होंने कहा छह महीनों में किसानों की कोई मदद नहीं हुई हैं और किसानों व मजदूरों की मदद न होने के कारण इन छह महीनों में 250 किसानों ने आत्महत्याएं की है और औसतन दिन में दो से चार किसान आत्महत्या कर रहे है।
उन्होंने कहा सरकार ने किसानों के कर्ज माफी की बात कहीं थी लेकिन ये कर्ज एक लाख करोड़ के करीब हैं अब किसानों को भी झूठे वादे कर गुमराह किया जा रहा हैं। उन्होंने कहा सरकार प्राईवेट संस्थानों में जॉब फेयर लगा लोगों की आंखों में धूल झौंक रही हैं। उन्होंने कहा पंजाब के सरकारी संस्थानों में आधे से ज्यादा खाली पड़े है पहले सरकार को उसे भरना चाहिए।

उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के मुख्य मंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह खिलाफ आगामी कुछ महीनों दौरान इस सरकार के बडी संख्या में विधायक ही दिल्ली दरबार में बगावत करेंगे क्योंकि कांग्रेसी विधायकों की कैप्टन की तरफ से कोई सुनवाई नहीं की जा रही। उन्होंने कहा कांग्रेस सरकार के मंत्री पर रेत की गड्ढों को लेने के आरोप लगे लेकिन मंत्री गुरजीत सिंह को पिछले दिनों इस मामलो में बने कमीशन की तरफ से दी गई कलीन चिट दे दी गई।

उन्होंने बताया कि उन्होंने भी इस रिपोर्ट की आर.टी.आई. के अंतर्गत कापी मांगी थी, जोकि अभी तक उन्हें नहीं मिली। उन्होंने कहा कांग्रेस के 50 विधायक कैप्टन के खिलाफ हो गए हैं और वो जल्द ही दिल्ली में जाकर रोष जताएंगे। खैहरा ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस सरकार कह रही है कि सूबे का ख्जाना खाली है परन्तु दूसरी तरफउक्त सरकार में बडी संख्या में ओएसडी तैनात किये गए हैं ।

गुरदासपुर लोग सभा हलके की होने जा रहे चुनाव संबंधी खैहरा ने कहा कि किसी स्थानक और पढ़ेलिखे ईमानदार व्यक्ति को ही आप की तरफ से अपना उम्मीदवार बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि उम्मीदवार संबंधी फैसला पंजाब की टीम ही लेगी व इसमें दिल्ली लीडरशिप का कोई दखल नहीं होगा।

भाजपा पर निशाना साधते हुए खैहरा ने कहा कि पंजाब से इंडस्ट्री के पतन के लिए भाजपा जिम्मेदार है। उन्होंने कहाकि जब भी केंद्र में भाजपा की सरकार बनी उस ने पंजाब की इंडस्ट्री पर बोझ बढ़ाया और यही कारण है कि या तो छोटी-बडी इंडस्ट्री बंद होती रही या फिर दूसरे राज्यों को शिफ्ट हो गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस और अकाली लोगों के सामने फै्रंडली मैच खेल रहे है और एक दूसरे के खिलाफ कोई कार्यवाही नहीं कर रहे।

इस अवसर पर सिटी प्रधान मदन लाल सूद, रूरल प्र्र्र्रधान गुरविंदर पाबला, जनरल सेक्रेटरी पंजाब डा. रवजोत, गुरविंदर सिंह, संदीप सैनी, प्रो. हरबंस सिंह, जसवीर परमार, मनीष ठाकुर, अमित नागी, पवन शमा, राजेश सैनी, जसपाल सुमन, अजय वर्मा, हरिकृष्ण, गुरमेल सिंह, जगविंदर सिंह, रमन कुमार चब्बेवाल, हरविंदर खालसा के अलावा अन्य पदाधिकारी व वालंटियर मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here