ग्रीन एंड ऑर्गेनाइजेशन संस्था ने प्रकाश पर्व के संबंध में करवाया धार्मिक समागम आयोजित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रिषीपाल। इलाके के अंदर पर्यावरण सुरक्षा के लिए मिशन ग्रीन चला रही ग्रीन ऐड ऑर्गेनाइज़ेशन टांडा की ओर से लोक इन्कलाब मंच टांडा के सहयोग से आज आर्मी मैदान जाजा बाईपास नज़दीक धार्मिक समागम करवाया गया। जतिंदरपाल सिंह जे.पी की देखरेख में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व को समर्पित इस समागम दौरान इलाके की विभिन्न धार्मिक , राजनीतिक व समाजसेवी गणमान्यों की ओर से हाजऱी लगवाई। इस मौके मिशन ग्रीन तहत आर्मी मैदान की लगभग 33 एकड़ ज़मीन में श्री गुरु नानक देव जी को समर्पित पौधे लगाने तथा पार्क बनाने के मिशन के बारे में भी लोगों को जागरूक किया गया। इस मौके श्री सुखमनी साहिब जी के भोग उपरांत सजाए गए दीवान में बाबा सुखराज सिंह जी प्रीतमपुरा, संत बाबा गुरदियाल सिंह, भाई जगदीप सिंह हैड ग्रंथी पुलपुख्ता साहिब व् रागी जत्थों ने गुरुबाणी कीर्तन के साथ संगत को निहाल किया।

Advertisements

इस दौरान संत बाबा गुरदियाल सिंह, मुख्यमंत्री पंजाब के राजनीतिक सलाहकार विधायक संगत सिंह गिलजियां, अकालीदल के हल्का इंचार्ज अरविंदर सिंह रसूलपुर ने संस्था के इन प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गुरु साहिब जी ने भी अपनी शिक्षाओं में पर्यावरण सुरक्षा का सन्देश दिया है। इस दौरान उन्होंने इस प्रोजेक्ट के लिए सहयोग देने के साथ साथ इलाका निवासियों को भी इसके लिए आगे आने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान प्रबंधकों की ओर से सहयोग करने वालों को विशेष तौर पर सम्मानित भी किया गया। प्रबंधक सेवादारों ने इस दौरान बताया कि जल्द ही पार्क, फूलों की बगीचियां तथा खेल मैदान बन कर तैयार हो जाएंगे।

इस दौरान लखविंदर सिंह लक्खी, बीबी सुखदेव कौर सल्लां, गुरनाम सिंह शहबाजपुर, बलराज सिंह, सीनियर फार्मेसी अफसर, हरमीत औलख, विकास बेहाल, गोल्डी गैलेक्सी, गुरबक्श सिंह मुल्तानी, जतिंदर सिंह संघा, तजिंदर सिंह ढिल्लों, चौधरी कमल सैनी, जसपाल सिंह, रविंदरपाल सिंह गोरा, भाई जसविंदर सिंह धुग्गा, अमरजीत सिंह संधू, गुरबक्श सिंह धीर फील्ड, गुलशन अरोड़ा, बलकार सिंह सिद्धु , सुखनिंदर सिंह कलोटी, हरदीप सिंह, जतिंदर सिंह खख, दलजीत सोढी, जगदीप मान, डा. रोहित पाठक, डा. लवप्रीत सिंह पाबला, जगजीवन जग्गी, शामलाल वर्मा, गांधी राम, मनदीप सिंह दीपा आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here