Sunday, November 1, 2026
Home Hoshiarpur कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार गंभीर, चलाए जा रहे...

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पंजाब सरकार गंभीर, चलाए जा रहे हैं जागरुकता अभियान: डा. नंदा

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। चंडीगढ़ स्थित मैडीकल एजुकेशन भवन में स्वास्थ्य मंत्री ओ.पी. सोनी, प्रिंसिपल सचिव डी.के. तिवाड़ी की अगुवाई में कोरोना वायरस के प्रति लोगों को और जागरुक करने हेतु विशेष बैठक आयोजित की गई। जिसमें होशियारपुर से जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व पंजाब फार्मेसी कौंसिल के उपाध्यक्ष डा. कुलदीप नंदा ने भी भाग लिया। बैठक उपरांत श्री नंदा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री श्री सोनी एवं प्रिंसिपल सचिव श्री तिवाड़ी ने अधिकारियों को कड़े निर्देश जारी किए हैं कि वे लोगों को कोरोना वायरस संबंधी जागरुक करें तथा इस कार्य में सरकार के प्रतिनिधियों और कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं की मदद ली जाए ताकि कोरोना से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करके लोगों में फैले इसके खौफ को कम किया जा सके।

Advertisements

चंडीगढ़ में मैडीकल एजुकेशन भवन में स्वास्थ्य मंत्री ओ.पी. सोनी व स्वास्थ्य अधिकारियों की बैठक में डा. नंदा ने लिया भाग

इस दौरान मैडीकल कौंसिल एवं आयुर्वेद से जुड़े पदाधिकारियों और सदस्यों से भी अपील की कि वे इस अभियान में अपनी तरफ से हर संभव योगदान डालें। डा. नंदा ने कहा कि सरकार कोरोना के प्रभाव को रोकने तथा लोगों को स्वास्थ्य वातावरण मुहैया करवाने को लेकर पूरी तरह से गंभीर है और इसी कड़ी के तहत प्रदेश भर में जागरुकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बैठक में अन्य के अलावा पंजाब फार्मेसी कौंसिल के अध्यक्ष राजपाल खुल्लर, फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार डा. जसबीर सिंह, डायरैक्टर मैडीकल एजुकेशन डा. अवनीश कुमार, डा. संजीव गोयल, डा. पुनीत गिरिधर, डायरैक्टर आयुर्वेदा पंजाब डा. राकेश शर्मा, मैडीकल कौंसिल पंजाब के अध्यक्ष डा. ए.एस. सेखों आदि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here