Monday, October 26, 2026
Home Punjab इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने डा.अम्बेदकर को भेंट किए श्रद्धा सुमन

इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस ने डा.अम्बेदकर को भेंट किए श्रद्धा सुमन

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़)। इंडियन नैशनल ट्रेड यूनियन कांग्रेस (इंटक) जिला होशियारपुर की एक मीटिंग बस स्टैंड होशियारपुर में अश्विनी शर्मा की प्रधानगी में हुई। मीटिंग को संबोधन करते हुए शर्मा ने कहा कि आज हमारे संविधान निर्माता, महान राजनेता, समाज सुधारक, भारत रतन, बाबा साहिब डॉक्टर बी.आर.अंबेदकर का 131वां जन्मदिवस है। बाबा साहिब ने हमें जो शिक्षा दी है हमें उस पर चलना हमरा फर्ज है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे समाज शिक्षित एवं जागृत हुआ है, वैसे-वैसे बाबा साहेब के व्यक्तित्व ,कृतित्व एवं संदेशों की जागरूकता बढ़ी है। सेवा सिंह सैनी ने कहा कि यह सुखद है कि बाबा साहिब का व्यक्तित्व अब किसी जाति धर्म एवं प्रांत की सीमाओं में न बंधा रह कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर उभर रहा है।

Advertisements

मीटिंग को संबोधित करते हुए कश्मीर सिंह प्रधान रोडवेज ने कहा कि बाबा साहिब के प्रतीक की एक बड़ी विशेषता यही है कि वह राजनीतिक होने के साथ-साथ एक सामाजिक प्रतीक भी हैं। यही कारण है कि सामाजिक सेवा भाव में लगे तमाम समाजिक संगठन अंबेदकर जयंती पर परिवर्तन से जुड़ी कई प्रतिज्ञा लेते हैं। मनमोहन डोगरा ने कहा कि बाबा साहिब के कारण ही हमारे समाज के तमाम लोग आज जेब पर कलम लगा कर घूम रहे हैं। भारतीय समाज के दलित एवं वंचित समाज का यही भाव बाबा साहिब की स्मृतियों को निरंतर प्रासंगिक बनाता जा रहा है। मीटिंग में मोहन लाल सिंधू, पुनीत शर्मा, आशीष कुमार, हंस राज, धर्म पाल, हरि किशन, विश्वनाथ, सुखदेव, गायत्री, सतपाल सैनी, सहित बहुत से इंटक मैंबर शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here