
रूपनगर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट-ध्रुव नारंग: जीनियस इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल ने अपनी सफलताओं में एक और सफलता का पन्ना जोड़ा।जब हम अपने छात्रों को उड़ने के लिए पंख और खुला आसमान देते हैं, तो वे आत्मविश्वास के साथ अपनी उड़ान भरते हैं और दुनिया जीत लेते हैं। हमारे छात्रों ने खेल उपलब्धि पुरस्कारों की श्रेणी में एफ.ए.पी पुरस्कारों में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। सर्वश्रेष्ठ प्रिंसिपल और सर्वश्रेष्ठ स्कूल का पुरस्कार माननीय निदेशक महोदया गुरप्रीत माथुर और उप-प्रिंसिपल भूपिंदर कौर ने प्राप्त किया।

सर्वश्रेष्ठ कोच का स्वागत-सत्कार गुरदीप सिंह ने किया। हमारे छात्रों महकदीप कौर, लक्षप्रीत सिंह और रनजोत सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर गतका में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सराहना मिली। माननीय मैनेजमेंट सूबा भूपिंदर सिंह और मैडम गुणवंत कौर ने स्टाफ और विद्यार्थीयों को बधाई दी और आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि हमें अपनी भावना ऊंची रखनी चाहिए और जीनियस स्कूल के शीश पर सफलता के पंख जोड़ते रहना चाहिए।












