योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम का आयोजन

होशियारपुर(द स्टैलर न्यूज़)। श्री योग साधन आश्रम होशियारपुर के संस्थापक योगाचार्य सदगुरुदेव चमन लाल जी महाराज की 10 वीं पुण्यतिथि पर योग आश्रम मॉडल टाउन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। हवन यज्ञ के उपरांत श्री योग महादिव्य रामायण जी का पाठ किया गया। इस मौके पर भक्तों का मार्गदर्शन करते हुए आश्रम के आचार्य चंद्रमोहन अरोड़ा ने कहा कि जब महापुरुष संसार में अवतार लेकर आते हैं तो संसार की मर्यादा का पालन करते हुए एक ना एक दिन उन्हें भी शरीर छोडक़र जाना होता है। उन्होंने कहा कि हम भाग्यशाली हैं कि हम लोगों को योगेश्वर चमन लाल जी महाराज का 95 वर्षों तक सानिध्य मिला। उन्होंने हमेशा ही हमें अपने जीवन को सफल बनाने की शिक्षा दी तथा हमारे जीवन को योगमय बनाने का रास्ता दिखाया।

Advertisements

जिस तरह एक पिता को अपने पुत्र को सही रास्ते पर जाता देख कर खुशी होती है उसी तरह गुरु को भी अपने शिष्य को योग के मार्ग पर चलते हुए देख कर खुशी होती है। हमारे सदगुरुदेव भी चाहते हैं कि उनके शिष्य अपना जीवन योग अनुकूल बनाएं, अगर हमारे मन में किसी के प्रति विरोध रहता है तो हमारा मन हमेशा उसी तरफ लगा रहता है। हम चाह कर भी अपने मन को एकाग्र नहीं कर पाते, इसी तरह जब कोई हमें हमारे जीवन में योगा अनुकूल प्रवृत्ति की कोई कमी बताता है तो हम उसे दूर करने की बजाएं क्रोध करने लगते हैं। जबकि वास्तव में ऐसा नहीं होना चाहिए। हमें अपनी कमियों पर विचार करके उन्हें दूर करने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर हम जीवन को सफल करना चाहते हैं तो हमें योग के मार्ग पर चलना चाहिए। इस उपरांत भक्तों ने भजन गाकर योगाचार्य सदगुरुदेव के प्रति अपनी श्रद्धा का इजहार किया। अंत में आरती के उपरांत प्रसाद वितरित किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here