Wednesday, October 21, 2026
Home Hoshiarpur भावाधस मोबाइल अस्पताल शुरू करवाने के लिए विधायक गिलजियां को करेगी सम्मानित

भावाधस मोबाइल अस्पताल शुरू करवाने के लिए विधायक गिलजियां को करेगी सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज की विशेष बैठक शिमला पहाड़ी पार्क उड़मुड़ में हुई। जिला प्रधान सेठराम सेठी के नेतृत्व में आयोजित बैठक दौरान ब्लाक टांडा के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक दौरान संस्था की ओर से अहम मते पास करते हुए हल्का उड़मुड़ में जरूरतमंद लोगों की सेहत सहूलत के लिए मोबाइल सेवा शुरू करवाने वाले विधायक संगत सिंह गिलजियां को संस्था की ओर से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है।

Advertisements

इस दौरान जिला प्रधान सेठराम सेठी ने बताया कि संस्था की ओर से हल्का उड़मुड़ में समाजिक बुराईयों के खिलाफ जन चेतना पैदा करने के लिए जागरूकता मुहिम की शुरुआत की जाएगी। इस दौरान उन्होंने टांडा तथा जिला पुलिस को नशों के खिलाफ शुरू की गई मुहिम में और भी तेजी लाने की अपील की। उन्होंने कहा कि राज्य की जवानी को नशों के दलदल में ले जाने वाले समाज विरोधी तत्वों को सलाखों के पीछे ले जाने के लिए पुलिस को बड़े आप्रेशन करने चाहिए।

इस दौरान हरमेश लाल बसीजलाल, निरंजन सिंह ढिल्लों, बिंदी अहियापुर, सरपंच विजय पाल, बिट्टू जाजा, बब्बी जज, बलवंत सिंह, सरपंच कूड़ा राम, बौबी, जोगिन्दर सिंह इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here