Monday, October 19, 2026
Home Latest जिला स्तरीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

जिला स्तरीय खेलों में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

टांडा उड़मुड़ (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रिषीपाल। जिला प्रसाशन के सहयोग से तंदरुस्त पंजाब को समर्पित जिला स्तरीय खेलों में मैडल जीतने वाले वैद क्रॉसफिट क्लब के खिलाडिय़ों को प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया। कोच पुशविंदर गोल्डी ने बताया कि इन खेलों में अंडर-14 वर्ग बॉक्सिंग मुकाबलों में सुशांत ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

Advertisements

दीक्षा तथा कुनाल ने चांदी का पदक हासिल किया तथा रीतिका ने कांस्य पदक हासिल किया। इसी तरह प्रचाल ने कुश्ती मुकाबले में स्वर्ण पदक हासिल किया। क्लब प्रबंधक गगन वैद ने इस दौरान पदक हासिल करने वाले खिलाडिय़ों को सम्मानित किया। इस अवसर पर शिवू वैद, सुभाष चंद्र, अजय कुमार, रोहित गिल, आशू वैद, मोहिन वैद इत्यादि भी मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here