
दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। दुनिया में कई रहस्यमयी जनजातियां पाई जाती हैं जो अपने अलग रीति रिवाजों, परंपराओं, रहन-सहन और खान-पान के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। यह जनजातियां जहां पर रहती हैं वहां इनका अधिकार होता है। इनके अधिकारों में सरकारें भी दखल नहीं देती हैं। दुनिया की सबसे खतरनाक जनजातियों में इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति भी शामिल है। इथियोपिया की खूंखार मुर्सी जनजाति के लोग किसी को पलभर में मार देते हैं। किसी की हत्या करना इस जनजाति में मर्दानगी की निशानी मानती है।

दक्षिण इथियोपिया और सूडान बॉर्डर की ओमान घाटी में यह खूंखार जनजाति रहती है। जानकारी के अनुसार, इस जाति के लोगों के पास ऐसे खतरनाक हथियार होते हैं जिनसे वह किसी की भी पलभर में हत्या कर सकते हैं। जिसके लिए इस जाति को बेहद खतरनाक माना जाता है। इस जनजाति में महिलाओं के नीचे के होंठ में बॉडी मॉडिफिकेशन प्रक्रिया के तहत लकड़ी या मिट्टी की डिस्क पहनाई जाती है। यह उन्हें बुरी नजर से बचाने के लिए किया जाता है। जनजाति के लोग मानते हैं कि इससे महिलाओं की सुंदरता कम हो जाती है और वह कम आकर्षक लगती हैं। मुर्सी समुदाय की आबादी करीब 10 हजार है।
जनजाति के लोगों का मानना है कि किसी दूसरे को मारे बिना जिंदा रहने का कोई मतलब नहीं है। उनका कहना है कि इससे अच्छा है कि खुद मर जाएं। मुर्सी जनजाति के लोग अभी तक सैकड़ों लोगों की हत्या कर चुके हैं। अगर कोई व्यक्ति इनकी इजाजत के बिना इनके इलाके और समुदाय की तरफ चला जाता है, तो उसको ये लोग मार देते हैं। हिसंक व्यवहार के कारण ही इथियोपिया की सरकार ने मुर्सी जनजाति से संपर्क करने पर बैन लगाया है।
अगर कोई विदेशी व्यक्ति या राष्ट्र प्रमुख सरकारी मेहमान के तौर पर इथियोपिया जाता है और मुर्सी जनजाति को देखने की इच्छा जताता है, तो सरकार उसे आर्म्ड गार्ड के सुरक्षा घेरे में लेकर जनजातीय क्षेत्र का दौरा कराती है ताकि उन पर किसी तरह का हमला न किया जा सके।












