Saturday, October 31, 2026
Home National कौन बनेगा भाजपा का अगला अध्यक्ष? किसी महिला को अध्यक्ष पद का...

कौन बनेगा भाजपा का अगला अध्यक्ष? किसी महिला को अध्यक्ष पद का दे सकती है जिम्मा!

दिल्ली (द स्टैलर न्यूज़), ज्योति गंगड़। निवर्तमान अध्यक्ष जेपी नड्डा ने केंद्र में स्वास्थ्य मंत्री का पद संभाल लिया है। बीजेपी में ‘एक व्यक्ति, एक पद’ की परंपरा है। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी ने महाराष्ट्र और हरियाणा में खराब प्रदर्शन किया। इन दोनों ही राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. ऐसे में नए अध्यक्ष के सामने पद संभालते ही दोनों राज्यों में सत्ता बचाने की चुनौती होगी।

Advertisements

भाजपा का भावी अध्यक्ष के चयन में सबसे अहम होगा उसका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव। पार्टी मजबूत RSS बैकग्राउंड वाले किसी दलित, ओबीसी या महिला नेता को अगला अध्यक्ष बना सकती है. बीजेपी पर हमेशा से ही संघ की मजबूत पकड़ रही लेकिन हाल के दिनों में पार्टी RSS की छाया से निकलने की कोशिश में दिखी।

नड्डा का वह बयान जिसमें उन्होंने कहा कि ‘बीजेपी इतनी ताकतवर हो गई है कि उसे RSS के समर्थन की जरूरत नहीं, ने भी संघ को नाराज किया. ऐसे में संघ किसी ऐसे चेहरे को चाहता है जो बीजेपी पर उसकी पकड़ को ढीला न पड़ने दे। चर्चा यह भी है कि बीजेपी किसी महिला को अध्यक्ष पद का जिम्मा दे सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here