Thursday, October 29, 2026
Home Himachal टौणी देवी का मेला 23 को, खुदाई कर मलबा उठाना भूल गई...

टौणी देवी का मेला 23 को, खुदाई कर मलबा उठाना भूल गई निर्माण कंपनी, दुकानदार परेशान

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । पिछले दो सालों से टूटी दुकानों और धूल मिट्टी के बीच व्यापार कर रहे टौणी देवी के व्यापारी इस बार भी मेले को लेकर परेशान दिख रहे हैं । टौणी देवी  का मेला 23 जून को है लेकिन यहां एनएच निर्माण का कार्य अभी भी अधूरा पड़ा हुआ है। कई जगह डंगे  लगने हैं तो कई जगह खुदाई के बाद निर्माण कंपनी मलबा उठाना ही भूल गई है। ज्यादा हालात टौणी देवी  हॉस्पिटल चौक से लेकर माता मंदिर चौक तक खराब हैं। 

Advertisements

आपको बता दें कि टौणी देवी  का ऐतिहासिक मेला हर साल 23 ,24 जून को धूम धाम से मनाया जाता है। मंदिर में माथा टेकने हजारों श्रद्धालु आते हैं । मेले में व्यापार के लिए भी सैंकड़ों दुकानदार सड़क के दोनो ओर अस्थाई दुकानें लगाते हैं । मेले में हजारों की भीड़ जुटती है लेकिन एनएच निर्माण के चलते पिछले दो साल से टौणी देवी  के व्यापारी परेशान है।

स्थानीय दुकानदारों ने केसीसी बैंक टौणी देवी  के पास खुदाई के बाद पड़े मलबे को उठाने की मांग की है। दुकानदारों के अनुसार यदि यहां से शीघ्र मलबा उठा लिया जाए तो  कुछ अस्थाई दुकानें इस स्थान पर लग सकती है। इस बारे एनएच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने कहा कि शीघ्र ही उपरोक्त स्थान से मलबा उठा स्थान को समतल करवा दिया जायेगा। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here