Monday, October 26, 2026
Home Himachal हमीरपुर में की गई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

हमीरपुर में की गई जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। बुधवार को जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर द्वारा निवर्तमान अध्यक्ष सुमन भारती की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में आईसीसी ऑब्जर्वर प्रभाकर झा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। बैठक का मुख्य उद्देश्य जिला एवं ब्लॉक स्तर के सभी संगठनों और विभागों के अध्यक्षों के साथ संवाद स्थापित कर आगे की रणनीति पर चर्चा करना रहा। इसके तहत विभिन्न ब्लॉकों में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तिथियां भी तय की गई।

Advertisements

जिसमें कि हमीरपुर ब्लॉक कांग्रेस की बैठक 22 दिसंबर 2024, 23 सुजानपुर 24 नादौन, 25 बड़सर, 26 भोरंज को निर्धारित हुई। इन ब्लॉक स्तरीय बैठकों में ब्लॉक पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद किया जाएगा। इन बैठकों की विस्तृत रिपोर्ट आईसीसी ऑब्जर्वर प्रभाकर झा के माध्यम से कांग्रेस के सीनियर पदाधिकारियों तक पहुंचाई जाएगी। जोकि जिला व ब्लॉक स्तर पर कार्यकारणी के पुर्नगठन में नींव का पत्थर साबित होंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here