Saturday, October 17, 2026
Home Himachal हिमाचल प्रदेश की तेजतर्रार भाजपा नेत्री श्यामा शर्मा का निधन

हिमाचल प्रदेश की तेजतर्रार भाजपा नेत्री श्यामा शर्मा का निधन

हिमाचल (द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। भाजपा नेत्री एवं नाहन की पूर्व मंत्री श्यामा शर्मा (70) का आज निधन हो गया। श्यामा शर्मा पिछले लंबे समय से अस्वस्थ्य चल रही थी। जिनकी आज सोमवार को हालत ज्यादा खराब होने से उन्हें चंडीगढ़ अस्पताल लाया गया जहां उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली। पता चला है कि मैडीकल कॉलेज नाहन में उनका कोविड सैंपल लिया गया था जिसके बाद उनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई थी, फिर उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया था।

Advertisements

गौरतलब है कि श्यामा आपातकालीन समय में जेल में भी रह चुकी हैं तथा सिरमौर में भी भाजपा को विशेष पहचान दिलाने और संगठन को मजबूत करने के लिए काम किया है। उनके निधन पर सामाजिक राजनीकि एवं धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने पीडि़त परिवार के साथ शोक व्यक्त किया तथा उनकी आत्मिक शांति की कामना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here