Thursday, October 8, 2026
Home Himachal 3 मंजिल मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

3 मंजिल मकान में लगी आग, लाखों का नुकसान

हिमाचल प्रदेश (द स्टैलर न्यूज़)। उपमंडल की ग्राम पंचायत करालश के जुनीधार में तीन मंजिल मकान में आग लग गई। घटना में कमरों में रखा सामान जल गया। पीड़ित परिवार को लाखों का नुकसान हुआ है। मेहर सिंह नेगी के घर में अचानक आग की लपटें उठने लगीं। घर में सो रहे लोग तुंरत बाहर निकल गए। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग की लपटें देखकर स्थानीय लोग भी मौके पर पहुंचे।

Advertisements

आग बुझाने के प्रयास शुरू किए। साथ ही सूचना रोहड़ू स्थित अग्निशमन केंद्र को दी। सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी घटनास्थल पर पहुंची। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग को आसपास के घरों में फैलने से रोका। मकान के तीन कमरे और उनमें रखा सारा घरेलू सामान, अनाज और अन्य कीमती वस्तुएं जलकर राख हो गईं। आग लगने का प्रारंभिक कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक मोहन लाल ब्राक्टा भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का आश्वासन दिया। उधर, एसडीएम रोहड़ू धर्मेश रामोत्रा ने बताया कि प्रशासन की तरफ से प्रभावित परिवार को राहत मैनुअल के अनुसार फौरी राहत के तौर पर 10,000 रुपये, तिरपाल, खाना बनाने के बर्तन और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की गई हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here