Sunday, October 18, 2026
Home Himachal कुल्लू के धर्मेंद्र से बरामद हुई 469 ग्राम चरस, केस दर्ज 

कुल्लू के धर्मेंद्र से बरामद हुई 469 ग्राम चरस, केस दर्ज 

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। बड़सर पुलिस ने  नाकाबंदी के दौरान एक कार सवार से 469 ग्राम चरस बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के खिलाफ एफआइआर नंबर 29/22 धारा 20-61-85 एनडी एंड पीएस एक्ट के तहत दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।एसपी डॉक्टर आकृति शर्मा ने बताया कि  पुलिस ने गलू नामक स्थान पर नाकाबंदी की थी, उसी समय एक स्विफ़ट कार बड़सर की तरफ से आई जिसे रूकने का ईशारा किया गया व गाड़ी के दस्तावेज़ दिखाने को कहा गया तो गाड़ी चालक घबरा गया।

Advertisements

शक होने पर उक्त व्यक्ति से गवाहों की उपस्थिति में उसका नाम पूछा गया तो उसने अपना नाम धरमेन्द्र सिंह पुत्र  पूर्ण चन्द निवासी गाँव नथान डाकघर भेखली तहसील व जिला कुल्लु बतलाया । गाड़ी की तलाशी लेने पर  05 पैकेट में चरस मिली जिसको तोलने पर कुल चरस 469 ग्राम पाई गई । अभियुक्त को अरेस्ट कर लिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here