Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal लझियानी में खुला डीएवी पब्लिक स्कूल

लझियानी में खुला डीएवी पब्लिक स्कूल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के लिए यह बड़े गर्व की बात है कि यहाँ दिन प्रतिदिन डीएवी अपने चरण पसारता जा रहा है। डीएवी संस्था एक ऐसी संस्था है, जो शिक्षा के आधुनिक आयामों द्वारा विद्यार्थियों के भविष्य को सँवारने के लिए प्रयासरत है। इस संस्था के विद्यालयों में पढ़ने वाले विद्यार्थी सफलता की हर सीढ़ी को आसानी से प्राप्त कर रहे हैं । इस संस्था के विद्यालययों को प्रदेश के लोग भी पसंद कर रहे हैं। शायद तभी हिमाचल में डीएवी विद्यालयों की संख्या बढ़ती जा रही है। इसी कड़ी में सहायक क्षेत्रीय अधिकारी डीएवी-सी जोन कुलदीप सिंह गुलेरिया प्रधानाचार्य डीएवी सेंटेनरी पब्लिक स्कूल मंडी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश के जिला हमीरपुर स्थित भरेडी कस्वे के गाँव लझियानी में भी लोगों की माँग से डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा डीएवी पब्लिक स्कूल खोला जा रहा है।

Advertisements

इस गाँव के लोगों ने डीएवी प्रबंधन समिति से विद्यालय खोलने की प्रार्थना की है इसके लिए यहाँ के 20 लोगों ने विद्यालय के लिए लगभग 18 कनाल भूमि अनुदान करने का निर्णय लिया है डीएवी प्रबंधन समिति नई दिल्ली द्वारा यहाँ के लोगों की प्रार्थना स्वीकार करते हुए 25 मार्च 2022 को विधिवत तरीके से सचिव डीएवी कॉलेज प्रबंधन समिति नई दिल्ली आदरणीय रवीन्द्र तलवार जी के कर कमलों द्वारा विद्यालय का उद्घाटन वैदिक यज्ञ की पारम्परिक विधि से किया जाएगा। इसी शुभ दिन से विद्यार्थियों के प्रवेश प्रारंभ हो जाएँगे | पहले सत्र में एल के जी से पाँचवी तक की कक्षाएँ शुरू कर दी जाएगी। गुलेरिया जी ने यह भी बताया कि यज्ञ से एक दिन पहले दिनांक 24 मार्च 2022 को इस विद्यालय के लिए योग्य अध्यापकों की नियुक्ति हेतु डीएवी पब्लिक स्कूल घुमारवीं में साक्षात्कार भी रखा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here