
हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़)। जिला परिषद कैडर कर्मचारी अधिकारी महासंघ जिला हमीरपुर का एक प्रतिनिधि मंडल मंगलवार को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास स्थान पर जाकर मिला। इस मौके पर प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र भी उन्हें सौंपा और उन्हें आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। ज़िला परिषद कैडर अधिकारी व कर्मचारी महासंघ जिला हमीरपुर के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि जिला परिषद कैडर में कार्यरत सभी कर्मचारी अधिकारियों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग के साथ जोड़ा जाए। उस में विलय किया जाए। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में जिला परिषद कैडर के अधीन कार्यरत करीब 5000 अधिकारी कर्मचारी पिछले 24 वर्षों से विभाग में विलय की राह देख रहे हैं इस कैडर के अधीन पंचायत सचिव तकनीकी सहायक कनिष्ठ अभियंता सहायक अभियंता अधिशासी अभियंता लेखापाल कर्मचारी सभी आते हैं बहुत लंबे अंतराल के बाद नियमितीकरण होने पर जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को अन्य विभागों की तरह स्थाई सरकारी कर्मचारियों की तर्ज पर सुविधाएं व वित्तीय लाभ नहीं दिए जा रहे। जबकि जिला परिषद कैडर में सभी कर्मचारी अधिकारी पंचायती राज विभाग ग्रामीण विकास विभाग का कार्य कर रहे हैं। हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के वित्त विभाग द्वारा जिला परिषद कर्मचारियों को छठे वेतन आयोग की वित्तीय लाभ देने से इंकार कर दिया गया है।

जिला परिषद कैडर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारी सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं आते हैं जबकि जिला परिषद कर्मचारी अधिकारियों का वेतन हिमाचल प्रदेश सरकार की ग्रांट इसी हेड से जारी किया जाता है। इतनी लंबी सेवाओं के बावजूद भी पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग का कार्य बखूबी निभाने के उपरांत भी यदि हमें सरकारी कर्मचारी की श्रेणी में नहीं लिया जाता है तो हमारे लिए बहुत ही दुखद बात है। इसलिए जिला परिषद कैडर में कार्यरत अधिकारी कर्मचारियों को पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए क्योंकि 1984 अधिसूचना से पंचायत समिति के तहत काम कर रहे पंचायत सचिवों को ग्रामीण विकास विभाग एवं पंचायती राज विभाग में नियुक्ति की दिनांक से विलय किया गया था। इस अधिसूचना की तर्ज पर समस्त जिला परिषद कैडर के कार्य कर्मचारी अधिकारियों को पूर्व की समस्त सेवा विधि व वरिष्ठता को यथावत रखते हुए पंचायती राज अथवा ग्रामीण विकास विभाग की नियुक्ति की दिनांक विलय करने की अनुकंपा करें। समस्त कर्मचारी आपके जीवन भर आभारी रहेंगे। इस मौके पर संघ की ओर से मनोहर लाल अश्विनी कुमार कृष्ण चंद्र विजय कुमार राजीव कुमार राजीव कुमार दिनेश कुमार योगीरज के साथ- संघ के दर्जनों सदस्य कर्मचारी मौजूद रहे प्रतिनिधि मंडल की तमाम बातें एवं उनके द्वारा दी गई जानकारी पर पूर्व मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वस्त किया है कि उन्होंने जो मांग पत्र उन्हें सौंपा है उस पर संबंधित विभाग को नियमानुसार कार्रवाई करने के लिए कहा जाएगा एवं किसी भी कर्मचारी का शोषण ना हो इसको लेकर भी आग्रह किया जाएगा। पूर्व मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल के आए हुए सदस्यों को आश्वस्त करते हुए कहा कि आपने जो मांग पत्र उन्हें सौंपा है एवं उनकी जो मांगे हैं उसको पूरा करने के लिए पूरा प्रयास किया जाएगा












