Wednesday, October 21, 2026
Home Himachal स्काउटस ने जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को बाँटे स्वेटर

स्काउटस ने जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को बाँटे स्वेटर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के स्काउट एवं गाइड्स इकाई ने अपने स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा के मार्गदर्शन में बच्चों को 45 स्वेटर बांटे।यह स्वेटर समाजसेवी  नंदलाल और स्थानीय पाठशाला के प्रधानाचार्य  रजनीश रांगड़ा के द्वारा दिए गए। स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि इस में नंदलाल ने 11 स्वेटर अपनी ओर से बच्चों को दिए। हर वर्ष ऐसे बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना प्रत्येक व्यक्ति का दायित्व है। किसी बच्चे को शिक्षा से वंचित नहीं रखा जा सकता। सभी को मिलकर अशिक्षा के अभिशाप को मिटाना है। स्कूल के जरूरतमंद बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए जूते स्वेटर बांटी।

Advertisements

भारत स्काउट्स एवं गाइड्स एवं लोगों के सहयोग से एक संस्था पात्र  छात्र विकास समिति के नाम से पिछले 13 वर्षों से बच्चों के उत्थान के लिए काम कर रही है जिसमें समाज के हर तबके के लोगों के साथ अध्यापक एवं स्काउटिंग से जुड़े हुए लोग सहयोग कर रहे हैं यह संस्था अब तक लगभग 195 बच्चों के लिए पाठ्य  सामग्री, स्कूल फीस ,कंप्यूटर फीस द्वारा  मदद कर चुकी  है जबकि  विभिन्न पाठशालाओं में यह समिति अब तक बच्चों को 550 से ज्यादा स्वेटर बाँट चुकी है। स्काउट मास्टर सतीश कुमार राणा ने बताया कि इस के साथ राजकीय उच्च पाठशाला कनेरड़ के मुख्याध्यापक संजीव ठाकुर को भी बच्चों के लिए 15 स्वेटर दिए। इस के लिए मुख्य अध्यापक ने स्काउट मास्टर सतीश कुमार का आभार प्रकट किया। समिति द्वारा सामाजिक कार्य एवं दायित्व के कार्यों में एक और कड़ी जोड़ते हुए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टौणी देवी के 31 विद्यार्थियों को गर्म स्वेटर वितरित किये गये  इसके  साथ यदि हम भी अपने स्वेच्छा से  बच्चों  के लिए जितना हो पाए योगदान दें, तो यह एक अनुकरणीय पहल होगी।

हम सबको  सरकारी सेवा के साथ साथ  मानवीय धर्म भी निभाते रहना चाहिए जिससे  समाज के निर्धन तबके के लोगों को भी संबल मिलने के साथ ही अन्य लोगों को भी इससे प्रेरणा मिलती है। वहीँ समिति अध्यक्ष सेवानिवृत्त नायब तहसीलदार रतन सुमन  ने कहा कि भारत स्काउट्स एवं गाइड्स इकाई के स्काउटस एवं गाइड्स ही ऐसे बच्चों का चयन करते है जिनके माता-पिता नहीं है या जिनके  सिंगल पैरेंट  है अथवा जो बीपीएल श्रेणी में आते हैं यह संस्था समाज के सहयोग से चलती है जिसमें  सभी मिलकर गरीब  बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए काम कर रहे हैं हमारा प्रयास है शिक्षा की किरण समाज की अंतिम पायदान तक जानी चाहिए।

इस अवसर  पर स्काउट मास्टर सतीश राणा का कहना था कि जो लोग दूसरों की मदद करते हैं, उन्हें कम तनाव रहता है, मानसिक शांति और आनंद का अनुभव होता है। वे अपनी आत्मा से ज़्यादा जुड़े हुए महसूस करते हैं, और उनका जीवन संतोषपूर्ण होता है। उन्होंने सभी से अपील की जिस तरह से स्काउट्स गाइड्स संस्था गरीब व जरूरतमंद बच्चों के चेहरे पर मुस्कान ला रही है , आप भी उनकी मदद के लिए  आगे आयें I उन्होंने उम्मीद जताई छोटे प्रयास के तौर पर ही सही पर इससे  इन बच्चों को आगे बढ़ने में जरूर सहायता मिलेगी उन्होंने इस सामूहिक सहयोग के लिए शिक्षकों गाइड कैप्टन   कुसुम लता, कृष्ण, संजीव ठाकुर,राजेश शर्मा शास्त्री,  विजय शर्मा,कविता,मनोज, व् अन्य लोगों का आभार प्रकट किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here