Sunday, October 18, 2026
Home Himachal 5 साल बाद उद्घोषित महिला आरोपी पुलिस ने की गिरफ्तार

5 साल बाद उद्घोषित महिला आरोपी पुलिस ने की गिरफ्तार

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हमीरपुर पुलिस ने एक महिला आरोपी को पांच साल बाद गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2015 में थाना हमीरपुर में एक अभियोग सँख्या 248/15  धारा 341, 323, 325, 504, 34 भारतीय दण्ड संहिता मामला दर्ज हुआ था।

Advertisements

एक महिला अभियुक्त को अदालत द्वारा अदालत में हाजिर होने बारे उद्दघोषणा जारी की गई थी लेकिन उक्त महिला अपराधी अदालत में हाज़िर न हुई।  महिला अपराधी को पुलिस द्वारा गिरफ़तार किया गया है। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here