Sunday, October 18, 2026
Home Himachal निर्माण कंपनी ने कोल्हूसिद्ध मंदिर परिसर् के आसपास से उठाया मलबा, ग्रामीणों ने कहा, मंदिर...

निर्माण कंपनी ने कोल्हूसिद्ध मंदिर परिसर् के आसपास से उठाया मलबा, ग्रामीणों ने कहा, मंदिर को नुकसान पहुंचाने की शीघ्र हो भरपाई

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। एनएच 3 की ब्लास्टिंग के बाद कोल्हू सिद्ध मंदिर परिसर के आसपास बिखरे मलबे को एनएच निर्माण कंपनी ने मंगलवार को हटा दिया है। इससे पहले मंदिर के गेट के सामने की जा रही ब्लास्टिंग को रोक दिया गया था। ब्लास्टिंग के बाद मंदिर की छत और मुख्य गेट को  करीब डेढ़ लाख रुपए का नुकसान पहुंचा है। स्थानीय ग्रामीणों ने आस्था के केंद्र इस मंदिर में हुए नुकसान को लेकर नाराजगी जताई थी। कोल्हुसिद्घ मंदिर के मुख्य पुजारी रघुबीर सिंह चौहान और ग्रामीण बार बार कंपनी को मलबा हटाने की बात कर रहे थे। इस बारे में स्थानीय पुलिस चौकी में भी शिकायत करने की बात की जा रही थी। पुलिस ने भी निर्माण कंपनी को मंदिर के आसपास बिखरे मलबे को शीघ्र हटाने के लिए कहा था ताकि किसी श्रद्धालू को नुकसान न पहुंचे।

Advertisements

इस पर निर्माण कंपनी ने मंगलवार को जेसीबी लगाकर मलबे को हटा दिया। मुख्य पुजारी रघुबीर सिंह चौहान ने बताया कि जैसे ही कटान का कार्य कंपनी पूरा करेगी , मंदिर के गेट और छत की मरम्मत का काम भी निर्माण कंपनी शुरू कर देगी। वहीं एनएच निर्माण कंपनी के सुपरवाइजर श्रीकांत ने बताया कि मंगलवार को  मंदिर परिसर के आसपास बिखरे मलबे को हटा दिया गया है। मंदिर को पहुंचे नुकसान की मरम्मत भी शीघ्र करवा दी जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here