Saturday, October 10, 2026
Home Crime पत्थरों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस की जांच शुरू

पत्थरों से पीट-पीटकर युवक की हत्या, आरोपी फरार, पुलिस की जांच शुरू

हमीरपुर(द स्टैलर न्यूज़),रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की लगघाटी के मासना में एक व्यक्ति की पत्थरों से पीट-पीटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। इस घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने कुल्लू पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू पहुंचा दिया है।

Advertisements

ए.एस.पी. राजकुमार चंदेल ने बताया कि पुलिस ने आईपीसी की धारा-302 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि जल्द ही हत्या के मामले में संलिप्त तमाम लोगों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। घटना में मृत व्यक्ति की पहचान दीपचंद निवासी मासना के रूप में हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here