Saturday, October 31, 2026
Home Himachal विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को जम्मू...

विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को जम्मू कश्मीर में हुए हत्याकांड ज्ञापन सौंपा गया

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा । विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल द्वारा हमीरपुर में उपायुक्त हमीरपुर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को जम्मू कश्मीर मैं हुए हत्याकांड ज्ञापन सौंपा गया।  जम्मू कश्मीर में वैष्णों देवी  कटरा से शिव खोडी जाते समय 9 जून को हिन्दू श्रद्धालुओं की बस पर क्रूर पाकिस्तान पोषित इस्लामिक जेहादी आतंकवादियों का कायराना हमला किया जिसमें 10 निर्दोष हिन्दू तीर्थयात्री मारे गए।

Advertisements

विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भारतीय , विश्व हिंदू परिषद के प्रांत सह मंत्री पंकज भाटिया व बजरंग दल के जिला संयोजक आशीष शर्मा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया।  उन्होंने कहा कि संपूर्ण देशवासियों को स्तब्ध करने वाली घटना है इस क्रूरतम दुष्कृत्य से पूरा देश आहत है और तीव्र आक्रोश में है।भारतीय ने कहा कि  काश्मीर लंबे समय से पाकिस्तान पोषित आतंकवाद का दंश झेल रहा है, धारा 370 हटने के बाद एक आशा की ज्योति जगी है, लेकिन लगता है उग्रवादियों का मनोबल अभी कम नहीं हुआ है ,हिंदुओं को चिन्हित करके उनकी हत्या की घटनाएं बढ़ी हैं इन सब के पीछे स्पष्ट रूप से पाकिस्तान का हाथ है। 

बजरंग दल इस कायराना कृत्य की तीव्र निंदा की है। इस अवसर पर बजरंग दल के विशाल शर्मा, धीरज शर्मा, अखिल ठाकुर, दीक्षित गौतम, लैविश शर्मा, नकुल शर्मा, नकुल शर्मा, करण शर्मा, राहुल ठाकुर अक्षय पटियाल उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here