Thursday, October 22, 2026
Home Himachal चिट्टा आरोपी कुणाल भाटिया व रोहित को पुलिस ने फिर लिया तीन...

चिट्टा आरोपी कुणाल भाटिया व रोहित को पुलिस ने फिर लिया तीन दिन के रिमांड पर

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: रजनीश शर्मा। जिला मुख्यालय के साथ सलासी के रॉयल होटल में 32 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी युवकों को सोमवार को दोबारा कोर्ट में पेश किया। आठ दिन की न्यायिक हिरासत काटने के बाद पुलिस की विभिन्न दलीलों को मानते हुए कुणाल भाटिया व रोहित को कोर्ट ने अब तीन दिन के पुलिस रिमांड पर पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस को इस बीच आरोपियों से पूछताछ कर कई संदिग्ध लोगों के बारे में जानकारी पुख़्ता करनी हैं जिनके सम्बंध इस काले धंधे के कारण इन युवाओं से हो सकते हैं।
आपको बता दे कि आरोपी कुणाल भाटिया जिला क्रिकेट एसोसीएशन के महासचिव अनिल भाटिया का बेटा है तथा रोहित भी रईस परिवार से है। रॉयल होटल में चली जन्मदिन की पार्टी के दौरान पुलिस ने इन्हें चिट्टे सहित गिरफ़्तार कर तीन दिन का पुलिस रिमांड लिया था । इसके बाद कोर्ट ने इन्हें आठ दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया था । अब इन्हें फिर तीन दिन का पुलिस रिमांड मिलने व कड़ी पूछताछ के बाद इस सरगने से जुड़े कई चिट्टा तस्करों तक पुलिस पहुँचेगी ।

Advertisements

आपको बता दें कि पुलिस ने छह सितंबर की शाम को सलासी स्थित होटल रॉयल में दबिश देकर चिट्टे सहित दो आरोपियों कुणाल भाटिया और रोहित शर्मा को पकड़ा था। इस हाई प्रोफ़ाईल सरगने को पकडऩे पर पुलिस की काफ़ी तारीफ़ हुई थी। इस बारे एएसपी विजय कुमार सकलानी का कहना है कि कोर्ट ने आरोपियों को आठ दिन की न्यायिक हिरासत के बाद एक फिर इन्हें तीन दिन के लिए पुलिस रिमांड पर भेजने के आदेश पारित किए हैं। इस दौरान पुलिस इनसे कड़ी पूछताछ करेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here