Tuesday, October 20, 2026
Home Himachal रावमापा चौरी ने आपदा प्रबंधन प्लान में हमीरपुर में किया प्रथम स्थान...

रावमापा चौरी ने आपदा प्रबंधन प्लान में हमीरपुर में किया प्रथम स्थान हासिल

हमीरपुर (द स्टैलर न्यूज़), रजनीश शर्मा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी ने आपदा प्रबंधन प्लान में जिला हमीरपुर में प्रथम स्थान हासिल किया। इस उपलब्धि पर पाठशाला को इनाम के तौर पर ₹5000 मिले। इसके लिए स्कूल में सभी शिक्षकों में खुशी की लहर है। प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बताया कि इसमें स्कूल के सभी SMC , शिक्षकों व आपदा प्रबंधन के इंचार्ज के सहयोग से यह कार्य सफल हो पाया।

Advertisements

प्रधानाचार्य ने इस बात पर जोर देते हुए कहा कि आपदा चाहे प्राकृतिक हो या मानव निर्मित इससे निपटने के लिए एक सुव्यवस्थित एवं प्रभावी आपदा प्रबंधन की आवश्यकता होती है। इस दिशा में स्कूल के अध्यापकों के द्वारा एक बेहतरीन आपदा प्रबंधन प्लान बनाया गया जो कि आपदा से निपटने के लिए प्रभावी होगा। इसके फल स्वरुप हमारे विद्यालय को प्रथम आपदा प्रबंधन प्लान के रूप में आंका गया समस्त शिक्षकों और पूरे इलाके में खुशी की लहर है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here