पांच दिवसीय भगवान शिव कथा धूमधाम से हुई संपन्न

होशियारपुर (द स्टैलर न्यूज़), रिपोर्ट: गुरजीत सोनू। दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान द्वारा स्मृति जंजघर पहाड़ी गेट, हरियाना में पांच दिवसीय भगवान शिव कथा का आयोजन किया गया। कथा के अंतिम दिवस में सर्वश्री आशुतोष महाराजजी की शिष्या कथा व्यास साध्वी सुश्री सरोज भारती जी ने कहा कि नशा जीवन के विनाश का छोटा सा मार्ग है। जिस प्रकार हम किसी वृक्ष पर चढ़ती एक नन्ही-सी अमरबेल को देखें, उसमें हमें कोई समस्या नजर नहीं आती परन्तु कुछ समय के बाद वह अमरबेल विशाल वृक्ष के अस्तित्व को समूल खत्म करके रख देती है। इसी तरह शराब भी धीरे-धीरे अपनी जकडऩ हम पर कसती है। दीमक की तरह जीवन रसों को चूसती चली जाती है। जीवन एक ठूँठ बनकर रह जाता है और समाज केवल एक सूखा जंगल। आज अपराध जगत के जितने भी रूप है-हत्याएं दुर्घटनाएं, झगड़े, दंगे व भ्रष्टाचार आदि जिसे देख समाज भयभीत है-उनके बढ़ते आंकड़ो के पीछे कहीं न कहीं शराब की बोतल ही खड़ी है। डा. बूथ के अनुसार किसी भी विष ने समाज को इतना जख्मी नहीं किया है, जितना कि शराब ने इससे ज्यादा रक्त बहाया है।

Advertisements

ज्यादा घर बिकवाए हैं। ज्यादा खलनायकों के हाथो में हथियार थमाए हैं। ज्यादा बच्चों की हत्या की है। ज्यादा विवाह बंधन तोड़े हैं। ज्यादा लोगों को दुर्घटनाग्रस्त कर उनके हाथ-पैर तुड़वाए हैं। ज्यादा विवेक को कुचला है एवं ज्यादा पुरूषत्व को खोया है। ज्यादा स्त्रीत्व की गरिमा को तार-तार किया है। ज्यादा हृदयों को तोड़ा है। बसी-बसाई बस्तियों को बर्बाद किया है। ज्यादा कब्रें खुदवाई हैं।

इसके अतिरिक्त साध्वी जी ने कहा कि नशा आज एक महामारी की तरह फै ल गया है और युवाओं में नशे का प्रयोग उनकी प्रतिष्ठा का दिखावा बन गयाहै। इसी तथ्य कोध्यान में रखकर संस्थान द्वारा बोध-नशा उन्मूलन कार्यक्रम के अन्र्तगत लोगों को नशे के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ नशे से मुक्त भी किया जा रहा है। नशे से ग्रस्त होने का मुख्य कारण है। साध्वी जी ने बताया कि विश्व में शांति केवल ब्रह्म ज्ञान से आ सकती है। ब्रह्म ज्ञान के द्वारा ही व्यक्ति अपने भातर ही ईश्वर का साक्षात्कार कर सकता है। ब्रह्म ज्ञान केवल एक पूर्ण संत की शरण में जाकर ही प्राप्त हो सकता है। ब्रह्म ज्ञान का मतलब है कि ईश्वर को जान लेना। जब हर प्राणी ईश्वर का दर्शन कर लेगा तो उसका मन शांत हो जाएगा और उसके जीवन की भाग दौड़ खत्म हो जाएगी।

कथा का समापन विधिवत प्रभु की पावन आरती से किया गया। आरती में विशेष रूप में आशुतोष शर्मा प्रधान श्री भगवन परशुराम सेना होशियरपुर, विनोद ठाकुर प्रधान राजपूत करनी सेना के सभी सदस्य, हरियाना सेवा समिति, वीणाशहरी, राजेश मेहता, रोहित मरवाहा, पंडित हरदयाल, ढ़ेरू राम प्रधान रविदास सभा, शाम सैनी, सुमन प्रभाकर, नकुल देव, मनु पंच, शक्ति सिंह, दिलराम गुलेरिया, नवीन शर्मा, पवन वशिष्ट, दिलबाग सिंह एस.एच.ओ, मदन सिंह, मुनीश वशिष्ट, मनदीप शर्मा, प्रियंका गुलेरिया, प्रिंसिपल नरेश देवी, आशा कुमारी, सरिता आनंद, शुभ कुमार पार्षद, अजय चोपड़ा, संजीव कपिला, शाम सैनी, दीपक पुनी, नीरज, कुलदीप, संजीव कुमार मिंटू, चन्दर मोहन मिश्रा, सुशिल पठानिया,अमरजीत सिंह पंजाब पुलिस आदि उपस्थित थे।

अंत में स्मृति जंजघर कमेटी की और से साध्वी जी को और उनकी सारी संत मंडली को सम्मानित किया। इस अवसर पर भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here